वायरल न्यूज़

Viral Video: इंसान है या बंदर...बारिश में मचाया ऐसा धमाल, देखकर लोग बोले- ये है असली टैलेंट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बारिश में ऐसा टैलेंट दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। आलम ये है कि यूजर्स शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

शख्स का अनोखा टैलेंट (तस्वीर साभार- @mudriwa_killer_2003)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट (Talent Video) की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के जमाने में कई टैलेंट को निखरने का मौका भी मिल रहा है। कुछ लोग तो रातोंरात फेमस हो जाते हैं। हालांकि, इसके बावजूद कुछ टैलेंट आज भी गुमनाम हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और टैलेंट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने बारिश में ऐसा धमाल मचाया है, जिसे देखकर आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे कि ये इंसान है या बंदर। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

    सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो लोगों को दिल जीत लेते हैं। एक बार फिर लोगों के सामने एक ऐसा वीडियो आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, बारिश के बीच एक शख्स अनोखे अंदाज में करतब दिखा रहा है। जिस तरह से वो करतब रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई इंसान नहीं बल्कि बंदर है। देखें वीडियो...

    अनोखा टैलेंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा टैलेंट है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mudriwa_killer_2003' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 1.4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि इस अनोखे टैलेंट ने दिल जीत लिया। किसी का कहना है कि काफी अनोखा नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article