वायरल न्यूज़

VIDEO: रिटायरमेंट पर चपरासी की 'शाही' विदाई, हाइड्रा क्रेन पर बैठकर पहुंचे घर, थार-स्कॉर्पियो का काफिला भी चला साथ

VIDEO: हरियाणा के पानीपत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक चपरासी की रिटायरमेंट पर उसकी शादी विदाई हुई है, जिसने सोशल मीडिया पर अलग माहौल बना दिया है।

Image

रिटायरमेंट पर चपरासी की 'शादी' विदाई

VIDEO: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी अजीबोगरीब होते हैं। तो कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो अलग ही लेवल का माहौल बना देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में एक सरकारी चपरासी की रिटायरमेंट पर उसकी 'शाही' विदाई हुई है। इस विदाई को देखकर हर कोई हैरान है।

    ये तो हम सब जानते हैं कि आज कल लोग हर खुशी को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं। कई बार माहौल ऐसा बन जाता है कि उसकी हर तरफ चर्चा होने लगती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मामले छाए रहते हैं। ताजा मामला है हरियाणा के पानीपत का, जहां एक सरकारी कर्मचारी ने अपनी विदाई को यादगार बना दिया। बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय महाबीर बांगड़ पिछले 23 साल से फूड एंड सप्लाई विभाग में चपरासी के पद पर सेवा दे रहे थे। लेकिन, अब वो इस पद से रिटायर हो गए हैं। बांगड़ रिटायरमेंट के बाद तकरीबन 100 फीट की ऊंची हाइड्रा क्रेन की बूम पर सवार होकर अपने गांव पहुंचे। देखें वीडियो...

    थार-स्कॉर्पियो का काफिला

    इतना ही नहीं उनके साथ थार-स्कॉर्पियो का काफिला भी साथ चल रहा था। उनकी इसी खुशी में गांव वाले भी शामिल थे। हर तरफ जश्न का माहौल था जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है और लोग उसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article