Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी बेंगलुरु की रहने वाली तेजस्विनी आनंद (Tejaswini Anand) नामक एक लड़की का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया कि जब उनके माता-पिता उनके ऑफिस पहुंचे, तो उन्होंने वहां घूमने या मिलने-जुलने के बजाय सीधे उनके मैनेजर से बात करना शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने ही बच्चे की तारीफ करने के बजाय उसके व्यवहार की शिकायतें करनी शुरू कर दीं।
खूब वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में तेजस्विनी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जहां बाकी लोगों के माता-पिता ऑफिस आकर खुश होते हैं और समय बिताते हैं, वहीं उनके माता-पिता अब भी स्कूल के दिनों की तरह शिकायत करने से बाज नहीं आते। उन्होंने इसे स्कूल की पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) से जोड़ते हुए कहा कि यह सिलसिला अब तक जारी है। यह वीडियो लोगों को इसलिए ज्यादा पसंद आ रहा है क्योंकि कई लोग इससे खुद को जोड़ पा रहे हैं। भारतीय परिवारों में अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा हर जगह अच्छा करे, चाहे वह स्कूल हो या नौकरी। इसी वजह से वे कभी-कभी जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप भी कर बैठते हैं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हंस रहे हैं, तो कुछ इसे भावनात्मक नजर से भी देख रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि माता-पिता का ऐसा व्यवहार उनके प्यार और जिम्मेदारी को दिखाता है, भले ही वह कभी-कभी थोड़ा अजीब लगे। आजकल ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं क्योंकि ये रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं। लोग इन्हें देखकर हंसते भी हैं और अपने अनुभवों को याद भी करते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो भी इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
