वायरल न्यूज़

Viral Video: 'सायरन, धमाके और डर...', गुजरात की रानी ने दिखाया इजरायल का दिल दहला देने वाला सच

Israel war video: गुजरात की रहने वाली रानी, जो इस समय इजरायल में रह रही हैं, अपने वायरल वीडियो के जरिए वहां के युद्ध जैसे हालात दिखा रही हैं। उनके एक वीडियो में मिसाइल सायरन बजते ही उन्हें खाना छोड़कर बंकर में भागना पड़ता है।

Image

इजरायल से रानी की रील्स हुई वायरल (Photo: Instagram/rani_gorsera)

Israel Iran conflict: सोशल मीडिया पर इन दिनों रानी नाम की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रानी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल इजरायल में रहती हैं। वह वहां के हालातों को अपने वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचा रही हैं, खासकर युद्ध जैसी स्थिति को बहुत करीब से दिखा रही हैं। रानी के वीडियो सिर्फ देखने भर के लिए नहीं हैं, बल्कि वे वहां की सच्चाई को भी सामने लाते हैं। एक वायरल रील में देखा जा सकता है कि रानी खाना खाने बैठती हैं, लेकिन तभी अचानक मिसाइल हमले का सायरन बजने लगता है।

बंकर की दीवारें तक हिल गईं

सायरन की आवाज सुनते ही वह घबरा जाती हैं और बिना खाना खाए तुरंत अंडरग्राउंड बंकर की तरफ भागती हैं। यह वीडियो लोगों को अंदर तक हिला देने वाला है। एक अन्य वीडियो में धमाका इतना तेज होता है कि बंकर की दीवारें तक कांपने लगती हैं। बाद में पता चलता है कि मिसाइल का मलबा उनके घर के पास ही गिरा था। इन वीडियो से साफ समझ आता है कि वहां रहना कितना खतरनाक हो गया है। रानी अपने अनुभवों के जरिए बताती हैं कि वहां के लोग अब इन हालातों के आदी हो चुके हैं। लगातार धमाकों और सायरन के बीच ही उन्होंने जीना सीख लिया है।

जहां दुनिया के दूसरे हिस्सों में लोग छुट्टियों का आनंद लेते हैं, वहीं रानी बताती हैं कि उनके लिए छुट्टियां भी डर के साए में गुजरती हैं। एक वीडियो में वह कहती हैं कि आज छुट्टी का दिन है, लेकिन सुबह की शुरुआत ही मिसाइल हमलों से हुई है। रानी की ये रील्स लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही हैं कि युद्ध का असली असर आम लोगों की जिंदगी पर कितना गहरा होता है। उनके वीडियो न सिर्फ जानकारी देते हैं, बल्कि लोगों को वहां के हालात का एहसास भी कराते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article