वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दिखने में एक जैसी मगर दिमाग हिलाकर रख देगी यह तस्वीर, 5 अंतर खोजना सबके बस की बात नहीं

इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होते, बल्कि ये हमारे दिमाग को एक्टिव भी रखते हैं। जब हम दो तस्वीरों में अंतर खोजते हैं, तो हमारी ऑब्जर्वेशन स्किल और फोकस बेहतर होता है।

Image

पैराशूट वाली इस तस्वीर में 5 अंतर खोजो (Image Credit - iStock)

Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और दिमाग घुमा देने वाला ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज तेजी से वायरल हो रहा है। इस चैलेंज में आपको दो एक जैसी दिखने वाली पैराशूट की तस्वीरों में 5 अंतर खोजने हैं। पहली नजर में ये दोनों तस्वीरें बिल्कुल एक जैसी लगती हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर इस तस्वीर में 5 छोटे-छोटे अंतर नजर आएंगे, तो आज का चैलेंज यहीं है कि आपको इस पैराशूट वाली तस्वीर में 5 अंतर खोजने हैं और इसके लिए आपको 30 सेकेंड का समय दिया जा रहा है जो इसके लिए पर्याप्त है।

ये भी पढ़ें:

तस्वीर में खोजने हैं 5 अंतर

यह ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वैसे कई लोगों ने इसे आसान समझकर वे 5 अंतर खोजने तो शुरू किए मगर कुछ ही सेकेंड बाद उन्हें यह समझ आ गया कि यह चैलेंज जितना दिख रहा है, उतना ये आसान भी नहीं है। इसमें अंतर खोजने के लिए आपको अपनी नजर और दिमाग दोनों का पूरा इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि, कई लोगों ने इसे हल करने की कोशिश भी की लेकिन अधिकतर लोग इसमें असफल रहे। हालांकि कुछ लोगों ने वे 5 अंतर तो खोजें लेकिन उन्होंने 30 सेकेंड के बजाय 4-5 मिनट का समय लगा दिया। अब बारी आपकी है, देखते हैं कि आप इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं या नहीं। अगर आप भी खुद को जीनियस समझते हैं, तो एक बार जरूर ट्राय करें।

parachute optical illusion spot 5 differences challenge

पैराशूट वाली तस्वीर में 5 अंतर खोजो (Image Credit - iStock)

क्या आप खोज पाएं?

अगर अब तक आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली तस्वीर में 5 अंतर नहीं मिले तो चलिए हम आपको इसमें वे 5 अंतर खोजकर दिखा देते हैं। जो लोगों की नजरों को बार-बार धोखा दे रहे हैं। नीचे देखिए हमने एक और तस्वीर लगाई है। जिसमें हमने वे सभी 5 अंतरों को हरे रंग के गोल घेरे से हाइलाइट किया हुआ है।

parachute optical illusion spot 5 differences challenge

ये रहे वो 5 अंतर (Image Credit - iStock)

ये रहे वो 5 अंतर

1. पैराशूट के बगल में दिख रहा बादल

2. पैराशूट की टोकरी पर लगा सजावट वाला लाल रंग का पर्दा

3. पैराशूट पर नीचे की ओर बनाई गई सफेद धारी, पहली तस्वीर में यह बैंगनी रंग की है।

4. पैराशूट के बीचोंबीच लटका सफेद रंग वाला पर्दा, पहली तस्वीर में ज्यादा फोल्ड्स हैं जबकि दूसरी में कम हैं।

5. पैराशूट पर बनी बैंगनी रंग की धारी, पहली तस्वीर में कोई धारी नहीं है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article