वायरल न्यूज़

EYE TEST: जंगली जानवरों के बीच कहां खोया हुआ है कछुआ, दूरबीन लेकर खोजने से भी नहीं आएगा नजर

जंगल की दुनिया में खोए कछुए को ढूंढना ही आज का चैलेंज है। अगर आपने उस कछुए को 20 सेकेंड के अंदर खोज दिया तो यह मान लिया जाएगा कि आपकी नजरें वाकई बहुत तेज हैं।

Image

तस्वीर में छिपे कछुए को खोजें (Image Credit - iStock)

Optical Illusion: कई बार सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते वक्त हमें कुछ मजेदार चुनौतियों वाले खेल देखने को मिल ही जाते हैं। इनमें बुझो तो जानें वाली पहेलियां, सुडोकू, IQ टेस्ट, ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे खेल शामिल होते हैं। ये खेल टाइम पास के साथ-साथ दिमाग और नजरें भी तेज करने का काम करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन में भी तरह-तरह के चैलेंज देखने को मिलते हैं। जहां कभी तस्वीरों में छुपी हुई चीजें खोजने की चुनौती होती है तो कभी एक जैसी दिखने वाली दो तस्वीरों के बीच अंतर बताना होता है। हाल में एक ऐसा ही चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं। जहां आपको एक तस्वीर में छिपे हुए कछुए को खोजना है।

ये भी पढ़ें:

इस जंगल में कहां है कछुआ?

वायरल हो रहे इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) में एक तस्वीर दी गई है। जिसमें जंगल की हरी-भरी दुनिया देखने को मिल रही है। इस जंगल की दुनिया में आप देख सकते हैं कि बहुत सारे जंगली जानवर एक साथ नजर आ रहे हैं। इन जानवरों के बीच एक कछुआ भी है जो किसी को नजर नहीं आ रहा है। कछुए को उस तस्वीर में ऐसे छुपाया गया है कि सामने होते हुए भी लोगों की उस पर नजर नहीं जा रही है। अगर आपकी नजरें तेज हैं (Eye Test) तो अगले 20 सेकेंड के अंदर उस कछुए को खोजकर दिखाएं।

Optical Illusion

इस जंगल की दुनिया में कहां खोया है कछुआ (Image Credit - iStock)

क्या आपकी नजरें ढूंढ पाएंगी उसे?

बता दें कि इस तस्वीर में कछुए को खोजने में लोगों की नजरें थककर चूर हो गईं फिर भी कछुआ उन्हें नहीं दिखा। कुछ लोगों को दिखा भी तो समय निकल जाने के बाद। इस चैलेंज का सक्सेस रेट बहुत ही कम है। समझ लीजिए कि इस चैलेंज को 100 में से मात्र 4-5 लोग ही कछुए को समय रहते खोज पाए। आप जल्दी करिए आपका समय समाप्त ही होने वाला है।

नहीं मिला आपको तो यहां देख लीजिए

अगर अब तक आपको वह कछुआ नहीं मिला तो नीचे दी गई तस्वीर को गौर से देखिए। हमने आपके लिए उस कछुए को खोज निकाला है और उसे लाल गोल घेरे से हाइलाइट किया हुआ है।
Optical Illusion

ये रहा वह कछुआ (Image Credit - iStock)

अब तो आपको वह कछुआ जरूर दिख गया होगा। जो अब तक आपकी नजरों को चकमा देते आ रहा है। अगर आप हाथियों के झुंड के पीछे पौधे के पीछे देखेंगे तो आपको वह कछुआ जरूर नजर आ जाएगा।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article