वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बच्चों की ग्रुप स्टडी वाली इस तस्वीर में छिपे हैं 5 अंतर, खोजने में बिरबल के ताऊ ने भी मांग लिया पानी

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में सबसे मजेदार गेम अंतर खोजना होता है। ऐसा ही एक मजेदार चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिसमें आपको एक जैसी दिखने वाली दो तस्वीरों में 5 अंतर खोजने हैं।

Image

इस तस्वीर में 5 अंतर खोजें (Image Credit - iStock)

Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज वायरल होते रहते हैं। जिनमें कभी तस्वीर में छुपी चीजों को खोज निकालने की चुनौती दी गई होती है तो कभी एक जैसी दिखने वाली दो तस्वीरों के बीच अंतर खोजने को कहा गया होता है। ये सभी चुनौतियां और भी मुश्किल हो जाती हैं, जब इन्हें हल करने के लिए समय सीमा रख दी जाती है। हाल में एक ऐसी ही चुनौती सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। जहां एक जैसी दिखने वाली दो तस्वीरों के बीच 5 अंतर खोजने को कहा गया है।

Viral Optical Illusion Challenge

एक जैसी दिखने वाली इन दोनों तस्वीरों में 5 अंतर खोजो (Image Credit - iStock)

तस्वीर में 5 अंतर खोजें

दी गई इस ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion challenge) वाली तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक कमरे में बैठकर कुछ बच्चे एक ही टेबल पर ग्रुप स्टडी कर रहे हैं। एक साथ दी गई ये दोनों तस्वीरें भले ही दिखने में एक जैसी लग रही हैं। मगर इनमें छोटे-छोटे 5 अंतर छुपे हुए हैं। जिनको खोजना ही असली चैलेंज है। अगर आप उन अंतरों को 30 सेकेंड में भी खोज लेते हैं तो यह आपके लिए बड़ी बात होगी। इससे पहले हम आपको बता दें कि तस्वीर में 5 अंतर खोजने के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर आएं मगर सब के सब धुआं हो गए। अगर आपमें वो असली आग है, जो इस चैलेंज को हल कर दे, तो आप भी एक बार इस चैलेंज को ट्राई करके देख लें। क्या पता आप उन सभी धुरंधरों के उस्ताद निकलें।

ये रहे वो 5 अंतर

अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली इस तस्वीर में अब तक वो 5 छोटे-छोटे अंतर नहीं मिले तो चलिए हम आपको खोजकर दिखा देते हैं। सबसे पहले तो आप नीचे दी गई तस्वीर को देखें, हमने उस तस्वीर में उन 5 अंतरों पर नील रंग का गोल घेरा लगा रखा है।

Viral Optical Illusion Challenge

ये रहे वो 5 अंतर (Image Credit - iStock)

1. लड़की की चोटी में लगे रिबन को देखें, एक तस्वीर में उसकी रिबन हरे रंग की है और दूसरी में वह लाइट पिंक कलर की है।

2. बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहने लड़के की ड्राइंग शीट को देखें, एक में उसने घर की पेंटिंग बनाई है जबकि दूसरी तस्वीर में वह शीट खाली है।

3. उसी बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहने लड़के के पास टेबल पर पहली तस्वीर में 3 पेंसिल कलर्स दिख रहे हैं जबकि दूसरी वाली में ये चार हैं।

4. घुंघराले बाल वाले लड़के के टी-शर्ट की कॉलर देखें, पहली तस्वीर में उसके कॉलर नुकीले दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में कॉलर गोलाकार हैं।

5. भूरे बालों वाला बच्चा जिस कुर्सी पर बैठा है उसे देखिए, पहली तस्वीर में उस कुर्सी की चार टांगें दिख रही है बल्कि दूसरी वाली तस्वीर में कुर्सी की सिर्फ 3 ही टांग है।

ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article