Papa Ki Pari Ka Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें एक 'पापा की परी' खड़े ट्रक पर स्कूटी लेकर घुस गई। अब इस वीडियो (Accident Video) पर लोग जमकर चटकाले रहे हैं और मजे लेते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया से एक्सीडेंट की सैकड़ों खबरें रोजाना सामने आती है। कई बार घटनाएं ड्राइवर की गलती से घटती है। जबकि, कई बार लोग खड़ी गाड़ियों में भी अपनी गाड़ी ले जाकर भिड़ा देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं सड़क के बीचोंबीच एक ट्रक खड़ा है। हालांकि, निकलने वाले लोग दूसरी तरफ से निकल रहे हैं। एक लड़की भी स्कूटी लेकर बगल से निकल रही है। लेकिन, स्कूटी अचानक टर्न ले लेती है और ट्रक में जाकर भिड़ जाती है। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...
पापा की परी ने खेल कर दिया...
वीडियो (Trending Video) देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। सोच रहे होंगे कि पापा की परी बच गई वरना परिणाम ज्यादा खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Sunilpanwar2507' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। जबकि, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने मजे लेते हुए लिखा, 'सारी गलती ट्रक वाले की है'। एक अन्य ने लिखा, 'ट्रक को हटाने की नाकाम कोशिश'।
