Mirchi Ka Halwa: ठंड का सीजन हो या फिर गर्मी का मौसम, हलवा सभी को पसंद आता है। कुछ लोगों को गाजर का हलवा तो कुछ को सूजी का पसंद आता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बाद दिमाग ही हिल जाता है। इस बार भी हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके कान से धुआं से निकल सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स मिर्ची का हलवा बनाता दिख रहा है। इसमें शख्स पहले तो मिर्च काटकर डाल रहा है, उसके बाद इसमें क्रीम और ड्राई फ्रूट मिलाए जा रहे हैं। इस वीडियो को देख लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये हलवा सीधे स्वर्ग के दर्शन करा सकता है तो कुछ का कहना है कि इस हलवे को खाने से अच्छा है कि जहर ही खालो।
मार्केट में आया मिर्ची का हलवा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि भाई इसमें शुगर डालना भूल गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मिर्ची का हलवा या चीनी का। बता दें, इस वीडियो को 'indian_street_food_5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 22 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें जरूर बताएं।
