वायरल न्यूज़

पाकिस्तान में भी चला धुरंधर का जादू! टाइटल ट्रैक पर लड़कों ने डांस कर बनाया मस्त माहौल, पाकिस्तानी शादी का वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तानी शादी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वजह ये है कि इस वीडियो में तीन लड़के धुरंधर मूवी के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इनके डांस परफॉर्मेंस को देख हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है।

Image

धुरंधर के गाने पर डांस करते पाकिस्तानी लड़कों का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@abdullahrafiquee)

Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर फिल्म रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ भारत के अलावा पाकिस्तान में भी यह फिल्म खूब धूम मचा रही है, जिसकी एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिली, जहां पाकिस्तान के लाहौर की एक शादी में पूरा डांस फ्लोर ‘धुरंधर’ फिल्म के टाइटल ट्रैक पर थिरक उठा।

लड़कों ने घुरंधर के टाइटल ट्रैक पर किया शानदार डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के ऑल-ब्लैक ड्रेस में सेंटर स्टेज पर आए और जैसे ही धुरंधर फिल्म का टाइटल ट्रैक बजा, वे दोनों अपने हाथ में जाम का ग्लास लिए डांस करने लगे। थोड़ी देर बाद इस परफॉर्मेंस में एक और तीसरे बंदे की भी एंट्री हुई, जिसने अपने थिरकते कदमों और डांस स्टाइल से पूरा समा बांध दिया। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने लड़कों के इस परफॉर्मेंस पर अपना खूब प्यार लुटाया। लोगों ने उनके डांस मूव्स की जमकर तारीफ की।

लड़कों की परफॉर्मेंस ने लूटा लोगों का दिल

इन तीनों लड़कों की डांस कोरियोग्राफी इतनी परफेक्ट थी कि लोग बोलने लगे, “यार, यहां तो बॉलीवुड वाले भी फेल हैं!” फिल्म तो धुरंधर फिल्म भारत में 5 दिसंबर को रिलीज हुई, लेकिन अब पाकिस्तान में इस मूवी और उसके गाने पर लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। शायद इसे ही बॉलीवुड का जादू कहते हैं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @abdullahrafiquee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई पाकिस्तानियों के भी कमेंट्स आए हैं, जिसमें एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “भाई लोगों ने मस्त माहौल जमा दिया।” दूसरे ने लिखा, "अक्षय खन्ना की एक्टिंग देख लोग रहमान डकैत बनने पर ही तुले हुए हैं।" तीसरे ने लिखा, “अक्षय खन्ना के लिए एक ऑस्कर तो बनता है बॉस! हम पाकिस्तानी भी इम्प्रेस हो गए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article