वायरल न्यूज़

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर पर चढ़ा 'नाटू नाटू' का खुमार, शादी में किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 7, 2023, 01:28 PM IST

पाकिस्तनी एक्ट्रेस हानिया आमिर इन दिनों अपने धमाकेदार डांस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हानिया आमिर की गिनती पाकिस्तान की वन ऑफ द मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस में की जाती है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे में उनका ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। फैंस हानिया के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उनके डांस के भी जबरा फैन हो गए हैं।

Image

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर का डांस वीडियो वायरल (Source: Instagram)

Viral Dance Video: पाकिस्तनी एक्ट्रेस हानिया आमिर इन दिनों अपने धमाकेदार डांस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हानिया आमिर की गिनती पाकिस्तान की वन ऑफ द मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस में की जाती है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे में उनका ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। फैंस हानिया के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उनके डांस के भी जबरा फैन हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हानिया रामचरण और जूनियर NTR की फिल्म RRR के सॉन्ग नाटू नाटू पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। हानिया के इस डांस को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी हानिया के डांस की खूब चर्चा हो रही है। हानिया के इस डांस का हर कोई दीवाना हो गया है। हानिया ने ना केवल नाटू नाटू बल्कि बिजली बिजली’, ‘करंट लगा’ ,’नई जाना’ और ‘कोई मिल गया’सॉन्गस पर भी डांस करती दिख रही हैं।

डांस के वीडियोज को हानिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम haniaheheofficial से पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। हानिया के इस धमाकेदार डांस की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वीडियो में हानिया को गोल्डन कलर के लहंगे में देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने स्पोर्ट्स शूज कैरी किया है। वहीं हनिया आमिर के साथ एक शख्स भी डांस करता दिख रहा है। हानिया की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वो अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं और अक्सर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article