वायरल न्यूज़

अजब पाकिस्तान के गजब कारनामे! बेटे का हुआ अपहरण तो अब्बू ने 'जिन्न' के खिलाफ दर्ज करवा दिया मुकदमा

Ajab Gajab News: पाकिस्तान में 11 साल का बच्चा सराका सैफ अपने घर से लापता हो गया। इसके बाद घरवालों ने कई दिनों तक बच्चे की खोजबीन की। जब काफी दिन बीत गए और बच्चा वापस नहीं लौटा तो बच्चे के पिता ने टैक्सिला पुलिस स्टेशन में अनोखी एफआईआर दर्ज करवाई।

Image

पाकिस्तान में जिन्न के खिलाफ मुकदमा (फोटो- iStock/Representative Image)

Ajab Gajab News: पाकिस्तान से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में जानकर आपके मुंह से भी निकल जाएगा- अजब पाकिस्तानियों के गजब कारनामे। दुनिया के किसी अन्य देश में अगर किसी का अपहरण होता है तो पुलिस किसी का नामजद एफआईआर दर्ज करती है या फिर किसी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। इसके बाद मामले की छानबीन होती है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक बेटे का अपहरण हुआ तो पिता ने 'जिन्न' यानि बुरी आत्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

बेटे के अपहरण पर जिन्न के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

पाकिस्तान की वेबसाइट ARY न्यूज की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के रावलपिंडी पुलिस ने 11 वर्षीय बच्चे के लापता होने के मामले में 'जिन्न' के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। रावलपिंडी के गैरिजन शहर से 21 जनवरी को 11 साल का बच्चा सराका सैफ अपने घर से लापता हो गया। इसके बाद घरवालों ने कई दिनों तक बच्चे की खोजबीन की। जब काफी दिन बीत गए और बच्चा वापस नहीं लौटा तो बच्चे के पिता ने टैक्सिला पुलिस स्टेशन में अनोखी एफआईआर दर्ज करवाई।

'पहले भी बेटे को ले जा चुके हैं जिन्न'

इस एफआईआर में दर्ज बयान ने सबको चौंका दिया। पिता का आरोप है कि उनके बच्चे को जिन्न ने घर से अपहरण कर लिया है। पिता ने पुलिस को बताया कि पहली बार नहीं है ऐसा हुआ है। पिता के अनुसार, पहले भी कई बार जिन्न उनके बेटे को अपने साथ ले जा चुका है। हालांकि, तब वह कुछ समय बाद ही सुरक्षित घर लौट आया करता था। पिता ने यह भी कहा कि इस बार मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि दस दिन बीत जाने के बाद भी उनका बेटा वापस नहीं लौटा। इस कारण उन्होंने जिन्न के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराने का फैसला लिया। बता दें कि इससे लाहौर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक महिला ने अपनी शादीशुदा बेटी के लापता होने के लिए जिन्न को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article