वायरल न्यूज़

Brain Test: आयरन की भीड़ में कहां बज गया सायरन, बहुत तेज हैं तभी ढूंढ़ पाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 7, 2025, 09:34 AM IST

Optical Illusion Test: दिमाग और आंखों को परखने के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन बढ़िया ऑप्शन है। इन्हें ना सिर्फ हल करने में बेहद मजा आता है बल्कि अच्छी कसरत भी हो जाती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

Optical Illusion Test: आप खाली समय में कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं तो ऑप्टिकल इल्यूजन इसका बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों इल्यूजन शेयर किए जाते हैं, जिन्हें सॉल्व करने का चैलेंज दिया जाता है। इन चैलेंज को सॉल्व करने से हमारे दिमाग के साथ आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। आज हम एक बार ऐसे ही जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं। चैलेंज इतना मजेदार भी है कि इसे हल करने में खूब मजा आने वाला है। हालांकि इसे हल करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

आयरन में कहां है सायरन

सोशल मीडिया में शेयर हुई इस दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीर में आपको हर तरफ आयरन लिखा हुआ नजर आएगा। दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर में दर्जनों जगह सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर कहीं सायरन भी छिपा हुआ है। मगर सायरन ऐसी जगह छिपा हुआ है जिसे खोजना अच्छे-अच्छे दिमाग वालों के लिए आसान नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।

क्या ढूंढ़ पाए जवाब?

दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर आयरन की भीड़ में सायरन कहां लिखा हुआ है। अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो सचमुच आपका दिमाग और आंखें बेहद तेज हैं जो चीजों को आसानी से खोज सकती हैं। हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं ढूंढ़ पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

देखें आयरन की भीड़ में कहां है सायरल

Brain Test Puzzle

Brain Test Puzzle

देख लिया ना दिमाग और आंखों को परखने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article