वायरल न्यूज़

Optical Illusion Puzzle: आज होगा दिमाग का असली टेस्ट, बताइए तस्वीर में कहां है शख्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 14, 2024, 09:07 AM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। आपको बताना है कि इस तस्वीर में एक शख्स आखिर कहां छिपा है।

Image

तस्वीर में है एक शख्स। (Photo-YouTube)

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की दुनिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी ढेरों तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को नेटिजन्स आसानी से हल कर लेते हैं, मगर कई बार अच्छी खासी मुश्किल होती है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में बिल्कुल सामान्य है, मगर इसे हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। हालांकि अच्छी बात है कि तस्वीर को हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर होगी।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर में आपको हर जगह पर सिर्फ मकान बने हुए नजर आएंगे। इसमें मकान एक-दूसरे से इतना सटकर बने हैं कि कुछ और नजर नहीं आता है। मगर आपको बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक जगह पर कोई इंसान भी खड़ा है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उसे खोजकर दिखा दे। अगर खुद को नजरों का चैंपियन समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको बताना है कि आखिर वो शख्स तस्वीर में कहां छिपा हुआ हुआ है। इसके लिए आपको सिर्फ 5 सेकंड का समय मिलेगा।

अगर आपने ने दिए गए समय में उस शख्स को खोज निकाला तो सचमुच आपकी नजर बाज सी तेज है। हालांकि अभी तक सवाल का जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए कहां छिपा है शख्स

answer

देखिए आखिर कहां है वो शख्स।

देख लिया ना तस्वीर में शख्स ऐसी जगह पर था कि उसे खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल जरूर हुई होगी। अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग के साथ आंखों की भी अच्छी कसरत होती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article