JEE Main 2027 Session 1 Registration: देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे NITs, IIITs और CFTIs में प्रवेश का सपना देखने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा पहले ही जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027) सत्र 1 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले छात्रों के बेसब्री से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, पहले सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की पूरी संभावना है।
NTA के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, सेशन 1 की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें कि 31 जनवरी को बफर डेट के तौर पर रिजर्व किया गया है। जो छात्र इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता नियमों और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आइए आपको इसकी विस्तृत जानकारी दें।
JEE Main 2027 संभावित परीक्षा शेड्यूल
| कार्यक्रम / घटना | सेशन 1 | सेशन 2 |
| अधिसूचना व आवेदन शुरुआत | अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में | फरवरी 2027 में |
| आवेदन की अंतिम तिथि | नवंबर का अंतिम सप्ताह | मार्च 2027 |
| परीक्षा की तिथियां | 22 से 30 जनवरी 2027 | अप्रैल 2027 |
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट
| पहचान पत्र (Identity Proof) | आधार कार्ड (नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट से मेल खानी चाहिए)। यदि आधार उपलब्ध नहीं है, तो पासपोर्ट, पैन कार्ड या अन्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो आईडी। |
| शैक्षणिक प्रमाण पत्र | 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र/मार्कशीट (जन्म तिथि के प्रमाण हेतु) तथा 12वीं की मार्कशीट या रोल नंबर (12वीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए)। |
| स्कैन की गई तस्वीरें | हालिया पासपोर्ट साइज फोटो: 10 KB से 200 KB (80% चेहरा दिखना अनिवार्य, सफेद बैकग्राउंड)। |
| हस्ताक्षर (Signature) | 4 KB से 30 KB (साफ और स्पष्ट) |
| श्रेणी प्रमाण पत्र (Category Certificate) | SC/ST/OBC-NCL/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अद्यतन (Updated) प्रमाण पत्र विवरण या कॉपी। |
| दिव्यांगता प्रमाण पत्र | PwD अभ्यर्थियों के लिए UDID कार्ड। |
| संपर्क विवरण | उम्मीदवार या अभिभावक का सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। |
JEE Main 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसान चरणों में आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 - आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'New Candidate Registration' पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब बुनियादी विवरण दर्ज कर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड बनाएं।
स्टेप 4 - एप्लीकेशन नंबर के जरिए लॉगिन करें।
स्टेप 5 - अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पेपर का चयन और पसंदीदा परीक्षा शहर चुनें।
स्टेप 6 - अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
स्टेप 7 - NTA के नए नियमों के तहत फॉर्म भरते समय वेबकैम या फोन से लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य हो सकता है।
स्टेप 8 - नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
स्टेप 9 - भुगतान सफल होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड कर प्रिंट सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
सुनिश्चित करें कि आपके आधार कार्ड में लिखा नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि आपकी 10वीं की मार्कशीट से पूरी तरह मेल खाती हो। यदि कोई भिन्नता है, तो रजिस्ट्रेशन से पहले आधार अपडेट करवा लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UGC NET 2026 Rules changed: यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर बदले नियम, यहां देखें मुख्य बदलाव
प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए कितने अंक जरूरी
उम्मीदवार को बता दें कि NITs, IIITs और CFTIs में प्रवेश के लिए सामान्य/OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों को 12वीं में न्यूनतम 75% अंक (या बोर्ड में टॉप 20 पर्सेंटाइल) और SC/ST अभ्यर्थियों को कम से कम 65% अंक प्राप्त करने होते हैं।
किस सत्र के अंक होंगे जरूरी
उम्मीदवार केवल सेशन 1 या सेशन 1 और 2 दोनों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। दोनों सत्रों में से जिस सत्र में बेहतर पर्सेंटाइल आएगा, उसी को अंतिम रैंक के लिए माना जाता है।
