वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दो मिनट का समय दे दिया फिर भी घोड़े की सही संख्या नहीं बता पा रहे लोग, क्या आप हैं दमदार?

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 25, 2023, 06:21 PM IST

Optical Illusion: तस्वीर में आपको एक बर्फीली पहाड़ी नजर आ रही होगी। बर्फीली पहाड़ी में कुछ घोड़े खड़े हुए हैं। सबसे पहले तो आपको बताना है कि तस्वीर में कितने घोड़े हैं। इसके बाद छिपे घोड़ों को ढूंढकर निकालना है।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की जबरदस्त तस्वीर वायरल
  • क्या आपको तस्वीर में नजर आ रहे हैं घोड़े
  • सिर्फ दमदार लोग ही हल कर पाएंगे पहेली

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की सैकड़ों तस्वीरें (Optical illusion Picture) देखने को मिल रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें इतनी मजेदार होती हैं, जिसमें छिपे चैलेंज को पूरा करने में लोगों को बहुत ज्यादा मजा आता है। वहीं कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज बहुत कठिन होते हैं, जिन्हें सॉल्व करने में लोगों को उनकी नानी याद आ जाती है। आज हम लोगों के लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज(Optical Illusion Challenge) लेकर आए हैं।

सिर्फ तेज दिमाग वाले पूरा कर पाएंगे चैलेंज

अगर आप तेज दिमाग वाले इंसान हैं तो यह ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज हल करने में आपको बहुत मजा आएगा। हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। इसे हल करने में बड़े-बड़े बुद्धिमानों की हालत भी खराब हो सकती हैं। इस तस्वीर में आपको एक बर्फीली पहाड़ी नजर आ रही होगी। बर्फीली पहाड़ी में कुछ घोड़े खड़े हुए हैं। आपको इन्हीं घोड़ों को ढूंढकर निकालना है। सबसे पहले तो आपको बताना है कि तस्वीर में कितने घोड़े हैं। इसके बाद छिपे घोड़ों को ढूंढकर निकालना है।

चैलेंज पूरा करने के लिए 2 मिनट का समय

अगर आप अपने आपको तेज दिमाग वाला इंसान समझते हैं तो 2 मिनट के अंदर घोड़ों की सही पोजिशन बता दीजिए। आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी यह तस्वीर भेज सकते हैं और उनके आंखों का तेज परख सकते हैं। बता दें कि इस चैलेंज के लिए 2 मिनट का समय बहुत ज्यादा है, लेकिन चूंकि यह तस्वीर थोड़ी कंफ्यूजिंग है। इस वजह से हमने आपको दो मिनट का समय दिया है। दरअसल, इस तस्वीर में दिखने वाली बर्फ वाली पहाड़ी और घोड़ों का रंग-रूप एक जैसा ही है।

optical illusion Result

यहां देखें घोड़ों की कुल संख्या (फोटो साभार- ट्विटर)

क्या आपको अभी तक घोड़ों की सही संख्या पता चल पाई। बता दें कि तस्वीर में 5 घोड़े हैं। वहीं हम आपके लिए एक तस्वीर और डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आप घोड़ों की सही पोजिशन लाल घेरे में देख सकते हैं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article