Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। कुछ तस्वीरें तो देखते ही देखते वायरल (Viral Photo) हो जाती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं। जो तस्वीरें यूजर्स को कन्फ्यूज करती हैं, उन्हें हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) की तस्वीरें कहते हैं। क्योंकि, इन तस्वीरों में सच्चाई सामने होने के बाद भी आसानी से लोगों नजर नहीं आती है। हालांकि, कुछ लोग इतने जीनियस होते हैं कि वो आसानी से सच्चाई को पकड़ लेते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Eye Test) की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है। लेकिन, इस चैलेंज को पूरा करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए।
ये तो हम सब जानते हैं कि आप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Trending Photo) की तस्वीरें काफी भ्रामक होती हैं। इन तस्वीरों के जरिए ये पता चलता है कि लोग किस तरह चीजों को देखते हैं, सोचते हैं या फिर उनका दिमाग किस तरह चलता है। क्योंकि, किसी तस्वीर में नजरों का टेस्ट लिया जाता है, तो कुछ में दिमाग को परखा जाता है। जबकि, कुछ तस्वीरों के जरिए पर्सनैलिटी का भी पता लगाया जाता है। बहुत कम लोग होते हैं, जो इस तरह के पजल को तय समय में सॉल्व कर पाते हैं। ज्यादातर लोग तो नजर और दिमाग को दौड़ाते रह जाते हैं, लेकिन गुत्थी को नहीं सुलझा पाते हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल, इस तस्वीर में लोगों को E की भीड़ में F ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 10 सेकंड का समय दिया गया है। अगर आपको लगता है कि आपकी नजर तेज है, तो इस पजल को सॉल्व करके बताएं।
10 सेकंड का है समय
बड़े-बड़े दिग्गज तय समय में इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी नजरें सबसे तेज है और आपके पास शातिर दिमाग हैं, तो 10 सेंकड में इस चैलेंज को पूरा करके बताएं। जिसने 10 सेकंड में F को ढूंढ लिया उसकी नजरें वाकई तेज है और दिमाग काफी चलता है। तो बिना देरी किए फटाफट इस चैलेंज को पूरा करके बताएं।

यहां छिपा है F
मिल गया जवाब
जिन लोगों को F मिल गया वो कमेंट कर बताएं। जिन लोगों को अब तक F नहीं मिला उनकी मदद हम कर देते हैं। एक बार आप दूसरी तस्वीर को गौर से देखें बाईं तरफ लाल घेरे में आपको F दिख जाएगा। अब इस चैलेंज को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों के साथ शेयर करें और देखें कितने लोग इस पजल को सॉल्व कर पाते हैं।
