Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आपको तमाम प्रकार के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) मिल जाएंगे। इसमें से कुछ चैलेंज लोगों कि दिमाग का परीक्षण (Optical Illusion Test) करती हैं, वहीं कुछ चैलेंज लोगों की आंखों का टेस्ट लेते हैं। कई चैलेंज ऐसे होते हैं, जो लोगों की पर्सनैलिटी (Personality Optical Illusion) भी बताती हैं। हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर (Optical Illusion Picture) लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपकी नजरों का टेस्ट करेगी बल्कि आपकी IQ लेवल को भी परखेगी। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर ने लोगों को काफी कंफ्यूज कर दिया है।
तस्वीर में कितने जानवर छिपे हैं?
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को देखकर आपको बताना है कि इसमें कितने जानवर बने हुए हैं। आपको तस्वीर में सबसे पहले एक भालू नजर आ रहा होगा। बता दें कि भालू के भीतर ही कई और जानवरों की तस्वीर भी छिपी हुई है। आपको इस चैलेंज में दो सवालों के जवाब देने हैं। सबसे पहले आपको तस्वीर में दिख रहे जानवरों की संख्या बतानी है, इसके बाद तस्वीर में छिपे जानवरों के नाम आपको बताने हैं। अगर आपने इस तस्वीर के चैलेंज को पूरा कर दिखाया तो आप बाजीगर माने जाएंगे।
20 सेकंड में पूरा करना है चैलेंज
बता दें कि कई लोगों को तस्वीर में तीन जानवर नजर आ रहे हैं, तो कई लोगों को चार जानवर दिखाई दे रहे हैं। अगर आपने इस तस्वीर में दिख रहे जीवों की सही संख्या बता दी तो आप दिमाग से तेज तो माने ही जाएंगे। इसके साथ ही आपकी नजर बाज से भी तेज मानी जाएगी। आप चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यह चैलेंज भेज सकते हैं। इसके साथ ही आप उनके दिमाग की भी परीक्षा ले सकते हैं। इस चैलेंज को साल्व करने के आपको 20 सेकंड का समय मिलेगा।
यहां मिलेगा आपके सवाल का सही जवाब
क्या आपको अब तक तस्वीर के दोनों सवालों का जवाब मिल गया? अगर अभी तक आपको दोनों सवाल का जवाब नहीं मिला है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको दोनों सवालों का जवाब देते हैं। इसके पहले सवाल का जवाब है- तस्वीर में 6 जानवर बने हुए हैं। वहीं दूसरे सवाल का जवाब है- भालू के शरीर के अंदर कुत्ता, बिल्ली, चमगादड़, बंदर और गिलहरी छिपे हुए हुए हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
