वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सुपर जीनियस लोगों की कतार में शामिल होने का गोल्डन चांस, तस्वीर से ढूंढ निकालिए बूढ़े की पत्नी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 30, 2023, 06:19 PM IST

Optical Illusion: आपको बूढ़ा शख्स खेत के बगल में खड़ा नजर आ रहा होगा। बूढ़े का चेहरा देखकर ऐसा लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा परेशान है। वह किसी को ढूंढता नजर आ रहा है। दरअसल, बूढ़े की पत्नी खेत पर काम करने के लिए आई थी, जो कहीं छिप गई है।

Image

तस्वीर साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • खेत में काम करने आई थी बूढ़े की पत्नी
  • तस्वीर से ढूंढ निकालना है बूढ़े की पत्नी
  • चैलेंज को पूरा करने के लिए 12 सेकंड का समय

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की पहेली को सॉल्व करना हर किसी के वश में नहीं होता। ऑप्टिकल इल्यूजन के कुछ चैलेंज काफी आसान होते हैं, वहीं कुछ चैलेंज को सॉल्व करने में लोगों की नानी याद आ जाती है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको बूढ़े शख्स के अलावा उसकी पत्नी का चेहरा ढूंढ निकालना है। अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन की इस पहेली को सॉल्व कर लेते हैं तो आपके पास सुपर जीनियस लोगों की कतार में शामिल होने का एक गोल्डन चांस है।

मस्तिष्क का व्यायाम करती है ऑप्टिकल इल्यूजन पहेली

बता दें कि बहुत सारे लोगों को ऑप्टिकल इल्यूजन वाली पहेलियों को सॉल्व करना पसंद होता है। ये पहेलियां न सिर्फ इंसान के मस्तिष्क का व्यायाम करती हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में नीरसता और उबाऊपन को दूर करने में मदद करती है। ऑप्टिकल इल्यूजन के चैलेंज ने पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल की है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर हर रोज कोई न कोई ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज सामने आता रहता है।

तस्वीर से ढूंढ निकालनी है बूढ़े शख्स की पत्नी

जो चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसमें आपको बूढ़े शख्स की पत्नी का चेहरा ढूंढकर निकालना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास 12 सेकंड का समय है। आपको बूढ़ा शख्स खेत के बगल में खड़ा नजर आ रहा होगा। बूढ़े का चेहरा देखकर ऐसा लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा परेशान है। वह किसी को ढूंढता नजर आ रहा है। दरअसल, बूढ़े की पत्नी खेत पर काम करने के लिए आई थी, जो कहीं छिप गई है। बूढ़ा अपनी पत्नी को खोजने में असफल साबित हो रहा है।

optical illusion result

यहां मिल जाएगी बूढ़े की पत्नी

आपको बूढ़े की पत्नी को खोजने में मदद करना है। अगर आपको अभी तक बूढ़े की पत्नी नहीं मिल पाई है, तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आप लाल घेरे में आसानी से बूढ़े शख्स की पत्नी को देख सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article