वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ नजरों के सुल्तान को दिखेगी घुड़सवार की बीवी, 15 मिनट में भी ढूंढ लिए तो कहलाएंगे शहंशाह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 1, 2023, 12:55 PM IST

Optical Illusion Picture: इस तस्वीर में आपको एक घुड़सवार दिखाई दे रहा होगा, जो एक घोड़ा गाड़ी चला रहा है। आपको तस्वीर में घुड़सवार की पत्नी को ढूंढना है। इसके लिए आपको 15 मिनट का समय दिया जा रहा है। तो देर किस बात की, चलिए शुरू कर दीजिए..

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपी है घुड़सवार की पत्नी
  • 15 मिनट में पूरा कर दिखाइए चैलेंज

Optical Illusion Picture: हाल के दिनों में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) इंटरनेट का सबसे हॉट टॉपिक है। ऑप्टिकल इल्यूजन के चैलेंज (Optical Illusion Challenge) को सिर्फ जीनियस लोग ही सॉल्व कर पाते हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन (Brain Test) की तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में एक घुड़सवार नजर आ रहा है। वह एक शानदार घोड़ा गाड़ी चलाता दिख रहा है। इसके साथ ही उसने गाड़ी में कुछ सामान लाद रखा है। हालांकि, आपको तस्वीर में घुड़सवार की पत्नी को ढूंढना है।

तस्वीर में ढूंढना है घुड़सवार की पत्नी

क्या हुआ चौंक गए न आप? आपको लग रहा होगा कि तस्वीर में तो घुड़सवार की पत्नी दिखाई ही नहीं दे रही है। तो आपको बता दें कि घुड़सवार के पास ही उसकी पत्नी है, लेकिन वह लोगों को आसानी से नजर नहीं आ रही है। अब अगर आप अपने आपको सुपर जीनियस समझते हैं तो आप जल्द से जल्द घुड़सवार की पत्नी को ढूंढ निकालिए। अगर आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपी हुई घुड़सवार की पत्नी को ढूंढ निकालते हैं तो आप नजर के सुल्तान कहलाएंगे।

दिखाइए अपना अवलोकन कौशल

तो चलिए अपने अवलोकन कौशल को दिखा दीजिए और तस्वीर में दिए गए चैलेंज को पूरा कर डालिए। गौरतलब है कि अभी तक इस पहेली को सॉल्व करने में ज्यादातर लोग असफल साबित हुए हैं। अगर आपका आईक्यू लेवल अच्छा होगा तो आप इस पहेली को सॉल्व कर लेंगे। आपको इसके लिए 15 मिनट का समय दिया जा रहा है। तो देर किस बात की, पूरे 15 मिनट का समय लीजिए और इस पजल को सॉल्व कर दिखाइए। अगर इसके बाद भी आप पहेली सॉल्व यनहीं कर पाते हैं तो निराश मत होइए। आपके लिए हम एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको लाल घेरे में घुड़सवार की पत्नी दिख जाएगी।

optical illusion result

फोटो साभार- ट्विटर

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article