वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 5वीं के बच्चों ने 1 मिनट में पूरा कर दिखाया यह चैलेंज, क्या आप आधे घंटे में भी कर पाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 14, 2023, 05:28 PM IST

Optical Illusion: आपको तस्वीर में अंग्रेजी के लेटर E की भरमार नजर आ रही होगी। इस E की भीड़ में कहीं न कहीं गणित का अंक 3 भी छिपा हुआ है। आपको इसी गणित के अंंक 3 को ढूंढकर दिखाने का चैलेंज पूरा करना है। इसके लिए आपके पास पूरे आधे घंटे का समय है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 5वीं के बच्चों ने भी पूरा कर दिया चैलेंज
  • क्या आप बनना चाहते हैं तीस मार खां
  • आधे घंटे में पूरा कर दिखाइए यह चैलेंज

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानि 'आंखों का भ्रम' हो जाना। आपने सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें दिए गए चैलेंज (Optical Illusion Challenge) को पूरा करने में लोगों के दिमाग का दही हो गया। इसी क्रम में एक तस्वीर (Optical Illusion Picture) सामने आई है। इस तस्वीर में दिया गया चैलेंज इतना आसान है कि इसे पांचवी कक्षा के बच्चों ने भी पूरा कर दिखाया। यहां तक कि पांचवी के बच्चों ने मात्र 1 मिनट के भीतर ही इस चैलेंज को पूरा कर दिया। अब हम आपको भी इसे पूरा करने का चैलेंज देते हैं।

पजल को सॉल्व कर बन जाइए तीस मार खां

आपके लिए हम एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में अंग्रेजी के लेटर E की भरमार नजर आ रही होगी। वहीं कहीं न कहीं E की भीड़ में गणित का अंक 3 भी छिपा हुआ है। आपको इसी गणित के अंंक 3 को ढूंढकर दिखाने का चैलेंज पूरा करना है। जहां पांचवीं के बच्चों ने इस चैलेंज को पूरा करने के लिए एक मिनट से भी कम का समय लिया, वहीं हम आपको आधे घंटे का समय चैलेंज पूरा करने के लिए देते हैं। अगर आपने आधे घंटे में भी इस चैलेंज को पूरा कर पाए तो आप धुरंधरों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

अपने रिश्तेदारों के दिमाग की लीजिए परीक्षा

बता दें कि कुछ लोग अपने दोस्तोंं और रिश्तेदारों को यह तस्वीर भेजकर उनके दिमाग की परीक्षा ले रहे हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के दिमाग का IQ लेवल परखना चाहते हैं तो आप भी उन्हें यह तस्वीर भेज सकते हैं। भले ही आप सोच रहे होंगे कि इस चैलेंज को पूरा करना आसान है, लेकिन हम बता दें कि चैलेंज को पूरा करने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो गई। आप जल्दी से जल्दी इस चैलेंज को पूरा कर दिखाइए।

optical illusion result

ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट

अगर आपने अभी तक यह चैलेंज को पूरा नहीं किया है तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए हम एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में लाल घेरे में आपको आसानी से 3 नजर आ जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article