वायरल न्यूज़

अगर ज्यादा परेशान करते हैं आपके रिश्तेदार, तो यह चैलेंज भेजकर घुमा डालिए उनका दिमाग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 8, 2023, 06:34 PM IST

Optical Illusion: जो तस्वीर हम लाए हैं, उसमें 222 नंबर्स की भरमार नजर आ रही होगी। इन नंबर्स के बीच में कहीं न कहीं 272 भी छिपा हुआ है। इसी 272 को ढूंढकर निकालना है। आप इस तस्वीर के जरिए अपने रिश्तेदारों का IQ टेस्ट भी कर सकते हैं।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • रिश्तेदारों को दीजिए ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज
  • तस्वीर के जरिए कीजिए रिश्तेदारों का IQ टेस्ट
  • चैलेंज भेजकर कर सकते हैं उनकी बोलती बंद

Optical Illusion: बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनके रिश्तेदार उन्हें हमेशा कुछ न कुछ ताना देते रहते हैं। कई रिश्तेदार उनके करियर को लेकर उनसे सवाल पूछते रहते हैं तो कई रिश्तेदार उनका दिमाग परखने (Optical Illusion Challenge) की कोशिश करते रहते हैं। अगर आप भी अपने ऐसे रिश्तेदारों से परेशान हो चुके हैं, तो हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) की है, जिसे अपने रिश्तेदारों को भेजकर आप उनकी बोलती बंद कर सकते हैं। आप इस तस्वीर के जरिए उनका IQ टेस्ट भी कर सकते हैं।

रिश्तेदारों के दिमाग का हो जाएगा दही

साथ ही साथ आप भी इस चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं। जो तस्वीर आपके लिए हम लाए हैं, उसमें आपको 222 नंबर्स की भरमार नजर आ रही होगी। आपको बता दें कि इन नंबर्स के बीच में कहीं न कहीं 272 भी छिपा हुआ है। आपको इसी 272 को ढूंढकर निकालना है। इसके लिए आपको पूरे 12 सेकंड का समय मिलेगा। आप अपने रिश्तेदारों को भी इतना ही समय दे सकते हैं। आप इस चैलेंज को हल करके उनकी बोलती भी बंद कर सकते हैं।

चैलेंज पूरा कर पाए तो मानिएगा जीनियस

यकीनन आपके रिश्तेदार इस चैलेंज में उलझ जाएंगे और अगली बार से आपको परेशान करना बंद कर देंगे। क्या आपने अब तक इस चैलेंज को पूरा कर दिया है। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने में बड़े-बड़े सूरमाओंं की हालत खराब हो गई है। वहीं कई लोगों के दिमाग का दही हो गया। अब तक तो 12 सेकंड का समय पूरा पूरा हो चुका है। अब आप अपने रिश्तेदारों से पूछ सकते हैं कि क्या उन्होंने इस सवाल को सॉल्व कर लिया है।

optical illusion result

यहां मिलेगा सवाल का जवाब

इसके साथ ही अगर आपको अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए हम एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको लाल घेरे में आसानी से 272 नजर आ जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article