वायरल न्यूज़

Eye Test: पूरी कोशिश कर ली फिर भी 99% लोगों को जवाब नहीं मिला, दम है तो 66 और 67 ढूंढ़ निकालें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 5, 2025, 02:12 PM IST

Optical Illusion Challenge: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक बेहद खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 61 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसी नंबर की भीड़ में 66 और 67 भी छिपा हुआ है।

Image

दिमाग और आंखों को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (TNN)

Optical Illusion Challenge: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अजब-गजब चीजों की भरमार है। यहां हर रोज ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। हालांकि यहां दिमाग को परखने वाले चैलेंज भी खूब शेयर किए जाते हैं। आसान भाषा में ऐसे चैलेंज को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर नजर का धोखा कहा जाता है। आज हम एक ऐसे ही खास चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

61 की भीड़ में छिपे हैं 66 और 67

वायरल चैलेंज में आपको साधारण सी तस्वीर नजर आएगी। इसमें हर तरफ गणित का 61 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं 61 की भीड़ में 66 और 67 नंबर भी कहीं आराम से बैठे हैं। मगर वो दोनों नंबर ऐसी जगह हैं जिन्हें खोज निकालना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो इस खास चैलेंज को हल करके दिखाएं।

हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो सुपर जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा।

गोल घेरे में देखें जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना 61 नंबर की भीड़ में 66 और 67 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article