Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। यानी ऐसी तस्वीरें जो हमारे दिमाग और आखों को धोखा देने में माहिर होती हैं। इन तस्वीरों को हल करने की कोशिश में ज्यादातर लोग खुद ही कंफ्यूज हो जाते हैं। कई बात को इनमें छिपे जवाब खोजना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। अभी एक ऐसी ही खास तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये तस्वीर कुछ खास नंबरों से जुड़ी हुई है। तस्वीर में आपकों गणित के ढेरों अलग-अलग नंबर लिखे हुए नजर आएंगे। मगर नंबरों की इस भीड़ में एक जगह पर 7525 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है।
मिलेगा दस सेकंड का समय
नेटिजन्स को उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिला है। उस नंबर को खोजने के लिए ठंडा दिमाग होना बहुत जरूरी है। वरना पूरा दिन भी कम पड़ जाएगा। ठंडे दिमाग से उस नंबर को दस सेकंड में भी खोज लेंगे। ऐसे में अगर आपने दस सेकंड के भीतर उस नंबर को खोज लिया है तो सचमुच आपका दिमाग किसी जीनियस से कम नहीं है। अगर एक मिनट में भी जवाब खोज लिया है तो भी बड़ी बात मानी जाएगी। हालांकि खूब कोशिश के बाद भी छिपे हुए नंबर को नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा।
देखिए जवाब

काले घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना 7525 ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
