वायरल न्यूज़

Optical Illusion: अगर आपके पास भी औरंगजेब जैसा खुराफाती दिमाग, तो तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 13, 2023, 05:29 PM IST

Optical Illusion Photo: हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें से इंसान व जानवरों को ढूंढकर दिखाने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी औरंगजेब जैसा खुराफाती दिमाग रखते हैं तो इस पजल को 12 सेकंड में सॉल्व कर दिखाइए।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर से इंसान और जानवरों को ढूंढने का चैलेंज
  • मात्र 12 सेकंड का दिया गया है समय

Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, वैसे तो ये देखने में काफी आसान लगेगी, लेकिन इसे सॉल्व करने वाले घुटने टेकने पर मजबूर हो गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने वाले अपने आप काफी खतरनाक दिमाग वाला होगा। ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों की बात की जाए तो इनमें कई सारी दिमाग हिला देती हैं और कुछ काफी आसानी से सॉल्व हो जाती है। ये तस्वीर भी कुछ इसी तरह बताई जा रही है, जिसे सॉल्व करने में दिमाग का दही हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में 95 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में कुछ चेहरे छिपे हुए हैं, जो इंसानों और जानवरों के बताए जा रहे हैं। ऐसे में इन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय मिला है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को वही व्यक्ति सॉल्व कर सकता है जिसके पास औरंगजेब जैसा खुराफाती दिमाग होगा। इस पजल को लेकर एक बात आपको बता दे रहे हैं कि अब तक कई धुरंधर आए और धुल फांक कर चले गए लेकिन इस तस्वीर की गुत्थी सॉल्व नहीं हो सकी। ऐसे में अब देखने वाली बात है कि कौन इसकी गुत्थी सुलझा सकता है।

Optical Illusion Eye Test

ये रहे तस्वीर में छिपे चेहरे

ये रहे तस्वीर में छिपे चेहरे

वैसे अब तक को आपने इस तस्वीर को अच्छे से देख ही लिया होगा को क्या आपने इस तस्वीर से उन छिपे हुए चेहरों को ढूंढकर निकाल लिया है या फिर अब ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। अगर अब भी आप खोज ही रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइए और ऊपर दिए गए तस्वीर में एक बार देख लीजिए। इसमें लाल सर्कल किया गया है, जिसमें आपको एक महिला, एक पुरुष, दो सिपाही और दो घोड़े दिख जाएंगे। देखा आपने यह तस्वीर वाकई में आसान थी, लेकिन फिर लोग इसे सॉल्व नहीं कर पा रहे थे। अब जैसे आपका दिमाग हिल गया न, उसी प्रकार से अपने दोस्तों का दिमाग भी घुमा दीजिए और फटाक से भेज दीजिए उन्हें ये पजल।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article