Optical Illusion Eye Test: वैसे तो ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज हजारों तस्वीरें वायरल होती है, लेकिन इनमें कुछ ही ऐसी होती है, जो सभी को पसंद आती है और लोग इसे शेयर करते हैं। ऐसे में इन तस्वीरों में कुछ तो आसानी से सॉल्व हो जाती हैं और कुछ ऐसी भी होती हैं जिनका आंसर तो हमारे नजरों के सामने होता है, लेकिन फिर भी हमें ये दिखाई नहीं देती। ऐसी ही एक तस्वीर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो दिखने में काफी आसान लगेगी, लेकिन इसमें गलती निकालते-निकालते आपको नानी याद आ जाएगी। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर से गलती निकालने में 99.99 प्रतिशत लोग गलत हो चुके हैं यानी कि हार मान चुके हैं।
फोटो साभार- सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में गलती निकालने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 9 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस चैलेंज को स्वीकार करने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखिए इसकी गुत्थी सुलझाने वाले शख्स को संभाजी महाराज की तरह जिगरवाला माना जाएगा। वैसे एक और बात बता दें, अब तक कई धुरंधर आए और धूल फांककर चले गए लेकिन इसे कोई सॉल्व नहीं कर पाया। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आप इस तस्वीर की पहेली को सुलझा पाते हैं या नहीं।
ये रही तस्वीर में गलती
ये रही तस्वीर में गलती
उम्मीद है कि इतने देर में आप सभी ने इस तस्वीर को ध्यान से देख लिया होगा, लेकिन अगर अब तक नहीं देख पाए हैं तो अब देख लीजिए। ऐसे में अगर अब भी आपसे तस्वीर की गुत्थी नहीं सुलझ रही है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब जरा तस्वीर को ध्यान से देखिए, इसमें लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर आया हुआ है, जो डिश को चाकू से काटने के बजाय कांटे वाले चम्मच से काट रहा है, यही इस तस्वीर में गलती है, जो आमतौर पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया होगा। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी काले घेरे में आप इसे देख सकते हैं तो देखा आपने यह कितना आसान था। ऐसे में अब आप चाहे तो अपने रिश्तेदारों या परिचितों को भेज सकते हैं और उनसे भी इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने को कह सकते हैं।
