Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों तस्वीरें शेयर की जाती हैं। लेकिन इनमें कुछ खास ही होती हैं, जो लोगों द्वारा पसंद की जाती है और जमकर वायरल भी हो जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर, जिसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अब 99.99 प्रतिशत लोग इस पजल को सॉल्व करने में अपने हाथ खड़े कर चुके हैं। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने में रूचि रखते हैं तो इस चैलेंज को स्वीकार कीजिए और इस पजल को सॉल्व कर दिखाइए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको 11 लोग खड़े दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि इनमें से एक भूत है, जो जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 11 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आपने इस पजल की गुत्थी सुलझा दी तो आपको व्यास की उपाधि दी जाएगी। वैसे बता दें, अभी तक कई धुरंधर इसे सॉल्व करने में अपने दिमाग की बत्ती गुल करवा चुके हैं। ऐसे में अब देखना ये होगा कि आप पजल की गुत्थी सुलझा पाते हैं या नहीं।

ये रही भूत
ये रही भूत
उम्मीद है कि आपने इस तस्वीर को अब तक ध्यान से देख लिया होगा और आपने भूत को खोजने की भी कोशिश की ही होगी। लेकिन अगर अब तक आप खोज ही रहे हैं और आपको नहीं मिली तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपकी इस परेशानी को सॉल्व कर देते हैं, ताकि आपको और अधिक परेशान होने की जरूरत ना हो। अगर आप तस्वीर को देखेंगे तो बाएं से दूसरे नंबर पर एक महिला खड़ी है, जिसके सिर्फ एक ही पैर दिखाई दे रहे हैं, जो थोड़े अजीब भी है। ऐसे में ये दूसरे नंबर वाली महिला ही भूत है। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी हमने सर्कल कर रखा है, जहां आप देख सकते हैं। और हां, जब आपको भूत दिख ही गई है तो क्यों इस पजल को आप शेयर करें और लोगों को भी भूत ढूंढने का चैलेंज दें।
