वायरल न्यूज़

Optical illusion: 10 सेकंड का समय है आपके पास, 6 को ढूंढ लिया तो आपकी आंखों में है सुपर पावर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 27, 2023, 04:36 PM IST

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों 9 की भीड़ में 6 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 10 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

optical illusion

Optical illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कई तरह की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं, तो कुछ दिमाग पर जोर देने वाली होती है। वहीं, कुछ तस्वीरों के जरिए पर्सनैलिटी का भी पता चलता है। यूजर्स ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Photo) की तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और उन्हें सॉल्व करने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ तस्वीरें (Viral Photo) ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज घबरा जाते हैं। जबकि, कुछ लोग इतने तेज होते हैं, जो आसानी से गुत्थी को सुलझा देते हैं। इसी क्रम में एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को अनोखा चैलेंज दिया गया है।

इस तस्वीर में लोगों को ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसने अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए हैं। बड़े-बड़े दिग्गज तय समय में इस पजल को सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने इस गुत्थी को 10 सेकंड के अंदर सुलझा दिया, उसकी आंखें में सुपर पावर है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस पजल में ऐसा क्या है भाई? दरअसस, इस तस्वीर में 9 की भीड़ लगी है, जिसमें एक 6 छिपा है। लोगों से उसी 6 को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। बड़े-बड़े दिग्गज 10 सेकंड में 6 को नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

लगाइए दिमाग और ढूंढिए जवाब

अगर आपको लगता है कि आपकी नजरें तेज है और दिमाग शातिर है, तो इस 9 की भीड़ में 6 को ढूंढकर बताएं। लेकिन, एक बात ध्यान रहे कि 6 को केवल 10 सेकंड में ढूंढना है। अगर तय समय में आपने 6 ढूंढ लिया तो वाकई तुर्रम खां हैं। अगर नहीं ढूंढ पाए तो हम आपकी मदद कर देंगे। तो फटाफट 6 को ढूंढकर बताएं।

Optical illusion

ये रहा जवाब

ये रहा जवाब

आखिर तय समय में कितने लोगों को 6 मिला। जिन्हें मिल गया वो तो वाकई जीनियस हैं, जिन्हें नहीं मिला वो दूसरी तस्वीर में जवाब देख लें। अब इस पजल को दूसरों के साथ शेयर करें और देखें कितने लोग जवाब दे पाते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article