वायरल न्यूज़

Optical Illusion: जेम्स बॉन्ड ही खोज ही पाएगा 007, किसी हल्के आदमी के बस की बात नहीं

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में से 007 खोजने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपा है 007 (फोटो साभार - टाइम्स नाउ नवभारत)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है 007
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड

Optical Illusion Brain Test: बचपन में हम सभी छुपन छुपाई वाला गेम बहुत खेलते थे, जिसमें एक लोग जासूस की तरह बाकी लोगों को ढूंढने का काम करते थे। आज हम आपके लिए जो पजल लेकर आए हैं, उसमें भी आपको कुछ ऐसा ही करना है। लेकिन यहां आपको किसी शख्स को नहीं बल्कि एक नंबर को ढूंढना है, जो कि तस्वीर में छिपा हुआ है। तस्वीर में आपको 001 का समूह नजर आ रहा है, इसी में से 007 ढूंढने के लिए कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में से 007 ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि अगर आपका दिमाग एक जासूस की तरह होगा, तभी आप पजल को सॉल्व कर पाएंगे। बता दें, अब तक 99.99 प्रतिशत लोग इस तस्वीर को सॉल्व करने में अपना दिमाग खराब कर चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी उन चंद लोगों में से एक हैं, जो इस तस्वीर को सॉल्व करने का गट्स रखते हैं तो इसे सॉल्व कर दिखाइए।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है 007

तस्वीर में यहां छिपा है 007

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में से 007 ढूंढने वाले को जेम्स बॉन्ड की उपाधि दी जाएगी। हालांकि, जिन लोगों को इस पजल का आंसर मालूम चला, वो अपना माथा पीटने लगे। उनका कहना था कि इतना आसान से पजल को सॉल्व करने के लिए दिमाग खराब हो गया। काफी बार ऐसा होता है, जब चीजें सामने होती हैं फिर भी नजर नहीं आती। ये पजल भी कुछ ऐसा ही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर 007 कहां पर है? ऊपर दिए गए तस्वीर में लाल सर्कल बना हुआ है, जहां आप 007 देख सकते हैं। तो पजल वाली ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article