Optical Illusion: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों में कोई न कोई पहेली छिपी होती है। बाज सी तेज नजर रखने वाले लोग भी कई बार इन पहेलियों को हल करने में असफल होते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बच्चे का एक पैर का जूता खो गया है। वह लाख कोशिश कर रहा है और ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो गया है, लेकिन उसका जूता उसे मिल नहीं पा रहा है। क्या आप इस बच्चे की मदद करना चाहेंंगे?
मात्र 10 सेकेंड में खोजें जूता
अगर आप बच्चे की मदद करना चाहते हैं तो आपको मात्र 10 सेकेंड के अंदर ही उसका जूता खोजकर निकालना पड़ेगा। बता दें कि जूता बच्चे की नजरों के सामने ही है और साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी बच्चा जूते को खोज नहीं पा रहा है। अब आप अपनी तेज नजरों से जल्द से जल्द जूता खोजकर उसे दे सकते हैं। जिसे पहनकर वह जल्दी से जल्दी स्कूल पहुंच सकता है। दरअसल, उसे स्कूल जाने में देरी हो रही है और वह इसी चक्कर में हड़बड़ाया हुआ है।
तस्वीर में आपको कमरे में चारों ओर सामान बिखरा हुआ दिखाई दे रहा होगा। वहीं लड़का जूता ढूंढ-ढूंढकर थक चुका है। इसके बाद वह आराम से बेड पर बैठ गया है। उसके एक पैर में जूता नजर आ रहा है, लेकिन दूसरा जूता मिल नहीं रहा है। आप चाहें तो उस जूते को खोजकर उसकी हेल्प कर सकते हैं। तस्वीर में जूते को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वो कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। हम आपको थोड़ा सा हिंट देते हैं। आप लड़के के बाईं तरफ देखेंगे तो आपको एक आलमारी दिखेगी। उसके बदल में अटैची रखी है। वहीं पर जूता पड़ा हुआ है। अगर आपको अभी भी जूता नहीं दिखा तो नीचे तस्वीर देखिए। आपको लाल घेरे में जूता मिल जाएगा।

तस्वीर में छिपा जूता (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
