वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बताइए कौन सी थाली में रखा खाना है असली? पहचानने में लोगों के दिमाग का हुआ दही

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 02:58 PM IST

Real Or Fake Food Viral Video: एक कलाकार ने डोसा सांभर, स्टू सूप, अप्पम और उत्तपम की थाली के साथ पाव भाजी की पेंटिंग बनाई है। इसके साथ ही असली फूड भी रखा गया है। वीडियो में रुचा अपनी कलाकृति के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपने प्रशंसकों को पहचानने के लिए कहती हैं कि कलाकृति में दिख रहा कौन सा फूड रियल है।

Image

रियल या फेक फूड (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • कलाकार ने बनाई खाने की तस्वीरें
  • असली और नकली में फर्क करना मुश्किल

Real Or Fake Food Viral Video: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी आंखों का धोखा। आपने सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें लोगों को कुछ न कुछ सॉल्व करने का चैलेंज दिया जाता है। इस बीच हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में आपको दिख रहा खाने के बारे में बताना कि वह असली है या नकली। दरअसल एक कलाकार ने डोसा सांभर, स्टू सूप, अप्पम और उत्तपम की थाली के साथ पाव भाजी की पेंटिंग बनाई है। इसके साथ ही असली फूड भी रखा गया है।

इस पेंटिंग को रुचा नाम की कलाकार ने बनाया है। रुचा-चैतन्य के कम्बाइंड इंस्टाग्राम पेज पर इस पेंटिंग को शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'ये पेंटिंग अब अपने नए घर में पहुंच गई हैं। मैंने अप्पम पेंटिंग के साथ एक और पाव भाजी और डोसा पेंटिंग बनाई। ये तीनों अब अपने घर में खुशी-खुशी रह रहे हैं!' वीडियो में रुचा अपनी कलाकृति के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपने प्रशंसकों को पहचानने के लिए कहती हैं कि कलाकृति में दिख रहा कौन सा फूड रियल है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

रुचा इस वीडियो के अंत में बताती है कि सिर्फ उत्तपम ही असली भोजन था। इसके अलावा बाकी सब पेटिंग थी। वीडियो को देखकर हर कोई धोखा खा गया। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है असली और नकली फूड कौन से हैं। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है, वहीं 15 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है। रुचा लिमये के इस अद्भुत कौशल को देखकर इंस्टाग्राम यूजर्स दंग रह गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कि सब असली हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आपने इस तरह की पूर्णता के लिए कितनी मेहनत की है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article