वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पत्थर की मूर्तियों के बीच खड़ा है एक जिंदा इंसान, साफ नजर आ रहा फिर भी नहीं बता पा रहे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 25, 2023, 09:56 AM IST

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन दिखने में जितने आसान लगते हैं, वह एकदम आसान नहीं होते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का खेल खेलने के लिए बहुत ही ज्यादा दिमाग और एकाग्रता की जरूरत होती है। इस तस्वीर में आपको 6 सेकंड के भीतर जिंदा इंसान को ढूंढकर निकालना है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की मजेदार तस्वीर वायरल
  • पत्थर की मूर्तियों के बीच छिपा है एक शख्स
  • मूर्तियों के रंग में रंगा गया है शख्स को

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की कोई न कोई तस्वीर हर रोज सोशल मीडिया पर सामने आती है। आज हम आपके लिए बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग तस्वीर लेकर आए हैं। इसमें आपको कोई नंबर या कोई जानवर नहीं ढूंढना है, बल्कि एक जीता जागता इंसान ढूंढना है। सबसे ज्यादा मजेदार बात यह है कि इंसान सामने ही खड़ा है और साफ नजर आ रहा है। इसके बाद भी लोग इस जीते जागते इंसान को ढूंढ नहीं पा रहे हैं। यह तस्वीर सामने आने के बाद लोग कंफ्यूज हो रहे हैं।

मूर्तियों के बीच छिपा है एक शख्स

तस्वीर में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर पत्थर की कई सारी मूर्तियां रखी हुई हैं। इसमें कुछ मूर्तियां लड़कों की और कुछ मूर्तियां लड़कियों की है। मूर्तियों को कलाकार ने कुछ इस तरह से बनाया है कि वह एकदम जिंदा इंसान की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं इन्हीं मूर्तियों के बीच में एक शख्स मूर्ति बनकर खड़ा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स को इसी शख्स को पहचानना है। इसके लिए लोगों को 6 सेकंड का समय मिला है। हालांकि, अधिकतर लोग लगातार देखने के बाद भी तस्वीर में छिपे शख्स को नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

बारीकी से सोचकर दीजिए जवाब

बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन दिखने में जितने आसान लगते हैं, वह एकदम आसान नहीं होते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसा खेल है, जिसे खेलना तो सब चाहते हैं, लेकिन यह सबके वश की बात नहीं है। ऑप्टिकल इल्यूजन का खेल खेलने के लिए बहुत ही ज्यादा दिमाग की जरूरत होती है। जैसे कि इस तस्वीर में छिपे शख्स को ढूंढने के लिए आपको पूरी तरह से एकाग्र होना पड़ेगा। इसके बाद ही आपको शख्स नजर आएगा। आपको बहुत बारीकी से सोचना पड़ेगा।

यहां मिलेगा जवाब

तस्वीर में छिपा शख्स मूर्तियों के रंग में रंगा हुआ है। तस्वीर को देखकर आपको लगेगा कि यह दोस्तों को ग्रुप है, जो आपस में बातें कर रहा है। अब चूंकि 6 सेकंड का समय बीत चुका है, तो क्या आपको अब तक तस्वीर में छिपा इंसान नजर आया? अगर आपको अभी तक तस्वीर में छिपा इंसान नजर नहीं आया है तो बता दें कि शख्स एकदम पीछे खड़ा है। इस शख्स के हाथ में घड़ी बंधी हुई है। अब मूर्तियां तो घड़ी देखेंगी नहीं और वह शख्स लगातार घड़ी देखे जा रहा है। बस वही रियल इंसान है, इसके अलावा सभी मूर्तियां हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article