वायरल न्यूज़

Online Shopping Fraud: लड़की ने ऑनलाइन मंगवाई थी घड़ी, Flipkart से आए गोबर के उपले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 09:40 PM IST

Online Shopping Fraud: एक लड़की ने फ्लिपकॉर्ट से घडी मंगवाई थी। लड़की ने 1304 रुपये में घड़ी ऑर्डर की थी और ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी थी। यानी कि सामान मिलने के बाद पैसे देने थे। इसके बाद डिलीवरी बॉय आया और सामान देकर वापस चला। जब लड़की ने अपना सामान खोला तो उसमें गोबर के उपले देख उसके होश उड़ गए।

Image

गोबर के उपले (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लिपकार्ट से मंगवाई थी घड़ी
  • पैकेट में निकले गोबर के उपले
  • डिलीवरी बॉय से लिए गए पैसे

Online Shopping Fraud: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के बहुत सारे मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स ने एप्पल का लैपटॉप मंगाया था और उसे डब्बे में ईंट भरकर भेज दिए गए थे। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया है। यहां एक लड़की ने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन घड़ी मंगवाई थी, लेकिन जब उसने डब्बा खोला तो उसके होश ही उड़ गए।

ऑनलाइन घड़ी मंगवाना पड़ा महंगा

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कसेंदा की एक युवती ने फ्लिपकॉर्ट से एक घडी मंगवाई थी। इस लड़की का नाम नीलम यादव है। लड़की ने 1304 रुपये में घड़ी ऑर्डर की थी और ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी थी। यानी कि सामान मिलने के बाद पैसे देने थे। इसके बाद डिलीवरी बॉय आया और सामान देकर वापस चला। जब लड़की ने अपना सामान खोला तो उसमें गोबर के उपले देख उसके होश ही उड़ गए।

डिलीवरी बॉय से वसूले गए पैसे

हालांकि, इसके बाद लड़की ने तत्काल डिलेवरी बॉय को खोजा और उससे अपने पैसे वापस ले लिए। लड़की ने बताया कि 28 सितम्बर को उसने एक घड़ी फ्लिपकार्ट से आर्डर की थी। इसके बाद 07 अक्टूबर की दोपहर डिलीवरी बॉय उसका सामान लेकर घर पंहुचा। सबसे पहले डिलीवरी बॉय ने उससे पैसा लिया और सामान रिसीव करवाकर चला गया। जब नीलम के भाई रावेन्द्र ने पैकेट खोला तो देखा कि पैकेट में 4 छोटे-छोटे गोबर के उपले रखे हुए थे। इसके बाद उन लोगों में हड़कंप मंच गया। फिर रावेन्द्र यादव ने डिलीवरी बॉय के नंबर पर फोन किया और उसे चायल कस्बे में जाकर पकड़ लिया। काफी हंगामा होने के बाद डिलीवरी बॉय ने उपले वापस लेकर रावेंद्र को पैसे वापस कर दिए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article