OMG: इस दुनिया में नौकरी और बिजनेस की कमी नहीं है। कई बार तो लोग अच्छी-खासी नौकरी को छोड़कर बिजनेस शुरू कर देते हैं और कामयाब भी हो जाते हैं। दरअसल, हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो करियर में आगे बढ़े, पैसा और नाम कमाएं। लेकिन, चीन की एक महिला ने जो किया है, उसने सबको चौंका कर रख दिया। क्योंकि, उस महिला ने अच्छी-खासी नौकरी को छोड़कर सांप (Snake Business) पालने का बिजनेस शुरू कर दिया है। इस बिजनेस के जरिए वो लाखों-करोड़ों में कमा रही है। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह मामला पूरी तरह सच है और आज कल इस महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सांप ने बदली किस्मत (तस्वीर साभार- @istock)
सांप का बिजनेस
किन का कहना है कि इस काम में हर पल खतरा बना रहता है। सांपों को खिलाने से लेकर संभालने तक में जोखिम है। हालांकि, उसे बिल्कुल ही डर नहीं लगता है। क्योंकि, बचपन से वो अपने पिता को यह करते हुए देख रही है। किन का कहना है कि हमारे फार्म में जो सांप हैं उनका इस्तेमाल दवाइयों और रिसर्च में होता है। सांप का जहर मेडिकल और साइंटिफिक कामों के लिए बेचा जाता है। इसकी कीमत 40 से 200 युआन प्रति ग्राम तक है। सांप का मांस और उसके बाकी का हिस्सा भी बिकता है। किम ने बताया कि सारे खर्च निकालने के बाद भी इस बिजनेस से हर साल 10 लाख युआन यानी तकरीबन 1.2 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई होती है। सोशल मीडिया पर आज कल किन की काफी चर्चा हो रही है। कई लोग जहां इस पर हैरानी जता है, तो कुछ का कहना है कि क्या आइडिया है।
