Viral Video: कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा धर्म कोई नहीं। कुछ लोग इंसानियत निभाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं, जिससे दूसरों का भला हो सके। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें इन चीजों से बिल्कुल मतलब नहीं होता है और हमेशा अपने बारे में ही सोचते हैं। इस तरह के मामले आप सबने भी कई बार देखे होंगे या महसूस भी किए होंगे। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई मामले वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। एक बार फिर इसी तरह का एक मामला लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक बुजुर्ग को जनरल डिब्बे में कोई भी सीट देने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन, पुलिसकर्मी ने जो किया उससे सबको बड़ी सबक मिल गई।
दरअसल, हमलोग जब ट्रेन से सफर करते हैं, तो कई बार सीट को लेकर आपस में बहस हो जाती है। क्योंकि, कोई भी किसी दूसरे को सीट नहीं देना चाहता है। इतना ही नहीं कुछ मामले तो ऐसे भी होते हैं, जिसमें बुजुर्ग, बीमार, बच्चे और महिलाओं तक को लोग बैठने तक के लिए सीट नहीं देते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी सीट तक उन्हे दे देते हैं। लेकिन, इस वीडियो में जब एक बुजुर्ग जनरल डिब्बे में चढ़ा तो कोई भी उसे सीट देने के लिए तैयार नहीं था। परिणाम ये हुआ कि पुलिसवाले को वहां बुलाना पड़ा। इसके बाद जो हुआ उसने सबको अंदर से हिला दिया। देखें वीडियो...
लोगों को दे गई बड़ी सीख
वीडियो देखकर आप भी पुलिसवाले पर गर्व कर रहे होंगे। क्योंकि, उन्होंने आम लोगों को बड़ी सीख दी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को '@Ilyas_SK_31' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
