बॉलीवुड

Kriti Sanon की मैडॉक फिल्म्स के साथ फिर जमेगी जोड़ी, इस बार बड़े पर्दे पर लेकर आएंगी खौफनाक कहानी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 14, 2026, 02:23 PM IST

Kriti Sanon New Movie: कृति सेनन इस बार हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि एक ऐसी फिल्म में नजर आ सकती हैं, जो पूरी तरह डर और सस्पेंस पर आधारित होगी। मैडॉक फिल्म्स के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए...

Image

एक्ट्रेस कृति सेनन इस बार फिल्म में एकदम नए अंदाज में नजर आएंगी। (Image Source: Filmfare)

Kriti Sanon New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में कृति सेनन फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) में नजर आई थीं। कृति सेनन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब इन सब के बीच कृति सेनन का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस बार उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कृति सेनन के बाद इस बार कैसी फिल्म हाथ लगी है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

कृति सेनन के हाथ लगी नई फिल्म

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने करियर में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा जैसी कई तरह की फिल्मों में काम किया है। अब वो एक ऐसे प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं, जिसमें उनका अंदाज एकदम अलग होगा। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) की एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही हॉरर फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है और फिलहाल इसकी तैयारियां चल रही हैं। सोर्स के मुताबिक, कृति सेनन ने अपनी अगली फिल्म के तौर पर इस अनटाइटल्ड फिल्म को चुना है। सोर्स ने कहा, 'इंटरव्यू में कृति ने बताया है कि उन्हें हॉरर फिल्में देखना ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन एक एक्टर के तौर पर खुद को चुनौती देने के लिए वो इस जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहती थीं। ऐसे में यह फिल्म उनके पास बिल्कुल सही समय पर आई है।'

मैडॉक फिल्म्स के साथ कृति का पुराना रिश्ता

कृति सेनन और मैडॉक फिल्म्स की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। उनकी इस प्रोडक्शन हाउस के साथ पहली फिल्मों में ‘राब्ता’ (Raabta) शामिल थी। इसके बाद उन्होंने ‘बरेली की बर्फी’ (Bareilly Ki Barfi), ‘लुका छुपी’ (Luka Chuppi), ‘अर्जुन पटियाला’ (Arjun Patiala) और ‘मिमी’ (Mimi) जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) में भी वो नजर आई थीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article