टीवी मसाला

Bigg Boss 20: गेम की भेंट चढ़ी स्काउट ओपी-यंग और Love Gill की दोस्ती, तीनों के बीच हुई गंदी लड़ाई

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई के बाद जमकर हंगामा हो रहा है। अब लव से यंग डीएसए और आसिफ खान बुरी तरह लड़ रहे हैं। आइए वजह बताते हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना रिश्ते बदल रहे हैं। शो के शुरुआती दिनों में दोस्ती क्लियर दिख रही थी लेकिन अब कौन किसका दोस्त है? कुछ साफ कहा नहीं जा सकता। शुरुआती दिनों में आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, लव गिव (Love Gill), स्काउट ओपी और यंग डीएसए (Yung DSA) साथ रहते थे, लेकिन अब इन पांचों के बीच किसी न किसी वजह से झगड़े हो रहे थे, जिस वजह से अब ये ग्रुप टूट गया है। लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और स्काउट की लड़ाई यंग से होती है। स्काउट भी यंग से काफी लड़ता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान का फूटा गुस्सा, Love Gill से हुई गंदी लड़ाई; चिल्लाते हुए बोले- 'चापलूस है तू...'

    स्काउट और यंग में हुई बहस

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच लव गिल को लेकर कुछ बहस होती है। दरअसल, लव गिल, गुल्लू और नकुल की लड़ाई के बाद नकुल के साथ जाकर बैठती हैं। इस मौके पर वह नकुल का हालचाल पूछती हैं और ये चीज घर में किसी को बर्दाश्त नहीं होती। इस वजह से लव से आसिफ खान बुरी तरह लड़ पड़ते हैं और फिर यंग को भी लव का फैसला गलत लगता है और वह स्काउट को ये बात भी बोल देते हैं। प्रोमो में दोनों की बातें लव सुन लेती हैं और वह भड़क जाती हैं। लव आगे से बोलती हैं, 'मुझे बुरा लगा तो मैं जाकर बात करूंगी, मैं 14 लोगों की क्यों सुनूं।' इस पर यंग कहते हैं, 'हम लोग तुम्हारी सेफ्टी का सोच रहे हैं। 14 लोगों को नहीं है लेकिन हम लोगों को लेना देना है ना। आसिफ भाई ने भी बोला, लव ये गलत है।' यंग की ये बात स्काउट को पसंद नहीं आती। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने कराई Nakul Dhull की वापसी, घरवालों को दिया 440 वॉल्ट का झटका

      फूटा लव गिल का गुस्सा

      प्रोमो में आगे स्काउट यंग की बात सुनकर क्या क्या करते हैं, जिस वजह से यंग और ज्यादा भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'सुनाई नहीं दे रहा।' इस पर स्काउट भड़कते हुए बोलते हैं, 'ये इतना बड़ा मु्द्दा है ही नहीं।' इसके बाद भी यंग और स्काउट की बहस होती रहती है। इतना ही नहीं, लव भी चिल्ला देती हैं कि उन्हें कोई नहीं बताएगा कि क्या सही है और क्या गलत। इस मौके पर स्काउट लव को शांत करवाते हैं। हालांकि, आम्रपाली इस मामले से दूर ही रहती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article