शहर

समाजवादी पार्टी के 3 विधायक बीजेपी में शामिल, 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश को बड़ा झटका

समाजवादी पार्टी के तीन विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। इसे अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Image

अखिलेश यादव को बड़ा झटका

Photo : ANI

UP Elections 2027: यूपी चुनाव 2027 नजदीक आने के साथ-साथ अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के तीन विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। इसे अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ये विधायक हैं-

  • राकेश प्रताप सिंह: गौरीगंज (अमेठी) से विधायक
  • अभय सिंह: गोसाईगंज (अयोध्या) से विधायक
  • विनोद चतुर्वेदी: कालपी (जालौन) से विधायक

अमेठी में बीजेपी का सदस्यता ग्रहण समारोह

अमेठी में बीजेपी का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लोगों को बीजेपी जॉइन कराई। तीन सपा विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। राकेश सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी आज बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान राकेश प्रताप सिंह ने कहा, सपा के एक दर्जन से ज्यादा विधायक हमारे संपर्क में है लेकिन बीजेपी किस-किस को टिकट देगी। अखिलेश यादव और राहुल गांधी देखेंगे अमेठी के चुनाव नतीजे क्या रहते हैं। यहां की भीड़ जनादेश बता रही है।

राकेश प्रताप सिंह

राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक हैं। वह 2012 से समाजवादी पार्टी के साथ थे और 2017, 2022 में भी सपा के टिकट पर विधायक बने। उन्होंने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत की थी और BJP उम्मीदवार को वोट किया था। जून 2025 में सपा ने निष्कासित कर दिया था। वह सपा पर तुष्टिकरण और सनातन के अपमान का आरोप लगाते रहे हैं।

अभय सिंह

अभय सिंह अयोध्या जिले की गोसाईंगंज सीट से विधायक रहे और समाजवादी पार्टी के चर्चित नेताओं में माना जाता रहा है। उनका नाम पहले भी पार्टी नेतृत्व से मतभेदों और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहा है।

विनोद चतुर्वेदी

जालौन जिले की कालपी विधानसभा सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके बीजेपी में जाने की संभावना को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें पहले से ही गर्म थीं। आज वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, स्मृति ईरानी के सामने भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Manish Yadav
मनीष यादवauthor

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम की आवाज खास के कानो तक पहुंचा पाऊं उम्मीद रहती है इससे हल निकलेगा ।

और पढ़ें
End of Article