वायरल न्यूज़

Viral Video: चाचा ने जोश में लिया बाहुबली गोलगप्पे खाने का चैलेंज, फिर जो हुआ उसे देख मुंह खुला का खुला रह जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने बाहुबली गोलगप्पा खाने का चैलेंज ले लिया। इसके बाद जो हुआ उसने माहौल बना दिया।

Image

बाहुबली गोलगप्पा खाने का चैलेंज (तस्वीर साभार- @foody_rahul)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हो सकता है हंसी भी छूट जाए। क्योंकि, एक चाचा ने जोश-जोश में बाहुबली गोलगप्पे खाने का चैलेंज ले लिया, लेकिन चाचा का जो हाल हुआ उसे देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा।

    दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अजीबोगरीब हरकत करके भौकाल मचाना चाहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चाचा ने बाहुबली गोलगप्पा खाने का चैलेंज लिया है। जोश-जोश में चाचा गोलगप्पा खाने लगते हैं। लेकिन, बीच में उनके साथ ऐसा खेल होता है, जिसे देखकर लोग ठहाके लगाने लगते हैं। देखें वीडियो...

    चाचा ने बनाया माहौल

    वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'foody_rahul' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो अलग ही माहौल बना दिया है। कुछ का कहना है कि इतना बड़ा गोलगप्पा कौन खाता है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article