Viral Video: कहते हैं कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो, तो उम्र कभी आपके आड़े नहीं आती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक बुजुर्ग महिला ने। आमतौर पर जिम (Gym Video) में युवाओं को मॉडर्न स्पोर्ट्स वियर या ट्रैकसूट में पसीना बहाते देखा जाता है, लेकिन जब लाल साड़ी पहने और सिर पर पल्लू रखे एक दादी जिम की मशीन पर बैठकर डंबल उठाने लगीं, तो हर कोई देखता ही रह गया।
इंटरनेट पर सामने आए इस छोटे से क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला जिम में 'प्रीचर कर्ल' मशीन पर बैठी हुई हैं। उन्होंने पारम्परिक लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और अपना पल्लू भी अच्छे से संभाल रखा है। बिना किसी हिचकिचाहट के दादी बड़े ही आराम से मशीन पर बाइसेप्स एक्सरसाइज का सेट पूरा कर रही हैं। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे देसी मजाकिया ऑडियो और दादी के इस मजबूत इरादे ने लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...
दादी ने दिखाया दस का दम!
वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को mises_monu नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि स्वास्थ्य और फिटनेस का किसी खास पहनावे या उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता। एक यूजर ने लिखा कि उम्र केवल एक नंबर है, दादी ने तो युवाओं को भी फेल कर दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
