वायरल न्यूज़

जब बंदर से भिड़ गईं 70 साल की बुजुर्ग महिला! फिर जो हुआ उसने सारा माहौल ही बदल दिया, देखें VIDEO

Monkey Viral Video: एक गली में जब शरारती बंदर ने लोगों को परेशान करना शुरू किया, तो उससे डरने के बजाय एक बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाई। अम्मा जी ने तुरंत जमीन से ईंट उठाया और पूरी निडरता के साथ बंदर को खदेड़ने के लिए आगे बढ़ीं। अम्मा जी का यह दबंग रूप देखकर बंदर भी बैकफुट पर आ गया और दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ।

Image

बंदर और दादी के बीच भिड़ंत (तस्वीर साभार- @beauty_candyy_)

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों (Animal Video) और इंसानों के बीच हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली से सामने आया यह ताजा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आमतौर पर बंदरों के आतंक से लोग घरों में दुबक जाते हैं या डंडों से उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां तो एक बुजुर्ग महिला ने ऐसा तरीका अपनाया कि बंदर की सारी हेकड़ी एक सेकंड में निकल गई।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी रिहायशी गली में एक बंदर एक बाइक के पास बैठा हुआ है। आसपास लोग हाथ में क्रिकेट बैट और डंडे लेकर उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बंदर टस से मस नहीं हो रहा। इसी दौरान साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला मैदान में उतरती हैं। वे किसी लाठी या डंडे पर निर्भर रहने के बजाय सीधे जमीन से भारी-भरकम ईंट उठा लेती हैं। अम्मा जी का यह तेवर और आक्रामक रुख देखते ही बंदर समझ जाता है कि इस बार मामला भारी है। महिला जैसे ही ईंट लेकर उसकी तरफ बढ़ती हैं, बंदर तुरंत पीछे हटता है और गली की दूसरी तरफ भाग निकलता है। देखें वीडियो...

    दादी ने बनाया माहौल

    जैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को beauty_candyy_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर अब लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, अम्मा जी की हिम्मत को सलाम। एक अन्य यूजर ने लिखा- गैंग्स ऑफ वासेपुर का डायलॉग याद आ गया- 'बाप का, दादा का, सबका बदला लेगा तेरा अम्मा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article