वायरल न्यूज़

Viral Video: हवा में लड़की ने बिखेरा कला का जादू, एयर होस्टेस को दिया अनोखा सरप्राइज, देखकर बन गया दिन

Viral Video: फ्लाइट में सफर कर रही एक स्केच आर्टिस्ट ने ऑन-ड्यूटी एयर होस्टेस का चुपके से एक बेहद खूबसूरत पोर्ट्रेट तैयार किया। जब एयर होस्टेस को उनका स्केच गिफ्ट किया गया, तो हैरान होकर उनका मुंह खुला का खुला रह गया।

Image

एयर होस्टेस को सरप्राइज (तस्वीर साभार- @vaishnavi._arts07)

Viral Video: हवाई यात्रा के दौरान पैसेंजर्स की सुरक्षा और सहूलियत का ध्यान रखने में केबिन क्रू का शेड्यूल काफी व्यस्त और थकाऊ रहता है। लेकिन सोचिए, अगर किसी फ्लाइट में लगातार काम कर रही एयर होस्टेस (Air Hostess) को अचानक कोई पैसेंजर ऐसा खूबसूरत तोहफा दे दे जिससे उसकी सारी थकान मिनटों में गायब हो जाए, तो माहौल कितना खुशनुमा हो जाएगा। सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्केच आर्टिस्ट वैष्णवी बाजपेयी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में यात्रा कर रही होती हैं। इस दौरान उनकी नजर अपनी ड्यूटी में लगी एयर होस्टेस नमीरा शेख पर पड़ती है। नमीरा को लगन से काम करता देख वैष्णवी अपनी स्केचबुक और पेंसिल निकालती हैं और केवल 10 मिनट की मेहनत में नमीरा की एक हू-ब-हू तस्वीर पन्ने पर उकेर देती हैं। स्केच पूरा होने के बाद जब वैष्णवी एयर होस्टेस नमीरा को बुलाकर वह स्केच थमाती हैं, तो उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। पहले तो नमीरा को यकीन ही नहीं होता और खुशी के मारे उनकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। वह बेहद खुशी से आर्टिस्ट से हाथ मिलाती हैं और उनके इस खूबसूरत जेस्चर की दिल से तारीफ करती हैं। देखें वीडियो...

    एयर होस्टेस ने की तारीफ

    इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को vaishnavi._arts07 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एक सुंदर एयर होस्टेस का 10 मिनट में जल्दी से स्केच बनाया। वहीं, एयर होस्टेस ने कमेंट में लिखा- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मेरा दिन बना दिया! मुझे यह बहुत पसंद आया और यह हमेशा मेरे दिल में एक बेहद खास जगह रखेगा। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article