वायरल न्यूज़

मेकअप के कमाल से अप्सरा बन गईं बुजुर्ग महिला, खूबसूरती देखकर होश उड़ जाएंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 15, 2025, 09:44 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बुजुर्ग महिला मेकअप आर्टिस्ट के पास पहुंची हैं। यहां उनका इतना जबरदस्त मेकअप होता है कि बाद में पहचानना तक मुश्किल होता है। बुजुर्ग महिला मेकअप के बाद अप्सरा जैसी खूबसूरत नजर आती हैं।

Image

पहले नहीं देखा होगा मेकअप का इतना जबरदस्त कमाल। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सचमुच किसी को भी चौंकाकर रख देगा। वायरल वीडियो मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ा है। इसमें देखेंगे कैसे एक बुजुर्ग महिला मेकअप के कमाल से अप्सरा जैसी खूबसूरत बन गई। हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर Tashu_makeupartist नाम के हैंडल से शेयर हुआ है।

मेकअप आर्टिस्ट ने दिखाया कमाल

वीडियो की शुरुआत में एक बुजुर्ग महिला नजर आती हैं, जो मेकअप आर्टिस्ट के पास पहुंची हैं। यहां बुजुर्ग मेकअप के कमाल से उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए कहती हैं। अब बुजुर्ग का मेकअप शुरू होता है। थोड़ी ही देर में मेकअप आर्टिस्ट ऐसा कमाल कर दिखाती हैं जिसपर सहज भरोसा करना मुश्किल होता है। कुछ देर पहले तक बुजुर्ग नजर आ रही महिला अब इतनी बदल चुकी हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

बन गई अप्सरा जैसी खूबसूरत

मेकअप के बाद महिला इतना खूबसूरत नजर आती है मानो कोई अप्सरा हो। बरहाल वायरल वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं होता। लोग खूब सचमुच बेहद खूबसूरत हैं। बस उन्हें खुद की फ्रिक करने की जरुरत है।' एक यूजर ने लिखा कि खाला कैटरीना बनने का सफर। वही एक यूजर चौंकते हुए लिखता है कि अम्मा को 16 साल की लड़की बना दिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article