वायरल न्यूज़

Viral Video: ना घोड़ी, ना विंटेज कार... बलून में पैक होकर मंडप में आया कपल, नजारा देख चकरा गया लोगों का दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक विशाल पारदर्शी बलून यानी जॉर्ब बॉल के अंदर खड़े होकर एंट्री ले रहे हैं। इस नजारे को देखकर हैरान रह गए और जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन की धांसू एंट्री (तस्वीर साभार- @byomkesbakshy)

Viral Video: भारतीय शादियों में अब सिर्फ सात फेरे और दावत ही मुख्य आकर्षण नहीं रहे, बल्कि 'ग्रैंड ब्राइडल और ग्रूम एंट्री' एक अलग ही स्तर पर पहुंच चुकी है। कभी विंटेज कार, कभी बुलेट की गूंज, तो कभी आसमान से फूलों की बारिश के बीच स्टेज पर पहुंचने का ट्रेंड आम हो गया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर हर कोई अपना सिर पकड़ने को मजबूर है। वायरल क्लिप में एक दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक अंदाज को छोड़कर एक विशालकाय पारदर्शी गुब्बारे के अंदर पैक होकर शादी समारोह में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं।

31 सेकंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय शादी के वेन्यू पर लाल रंग के भारी लहंगे में सजी दुल्हन और काले रंग के थ्री-पीस सूट में दूल्हा एक बेहद बड़े ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक बलून के अंदर खड़े हैं। जैसे-जैसे यह गुब्बारा रेड कार्पेट पर आगे लुढ़कता है, अंदर खड़े दूल्हा-दुल्हन को कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ रहा है। वीडियो में कपल के चेहरे के हाव-भाव से साफ झलक रहा है कि वे इस अनोखी एंट्री का आनंद लेने के बजाय खुद को संभालने और संतुलन बनाए रखने में काफी असहज महसूस कर रहे हैं। गुब्बारे के अंदर हवा और जगह सीमित होने के कारण दोनों बेहद संभलकर छोटे-छोटे कदम बढ़ा रहे हैं, जबकि बाहर मौजूद इवेंट टीम के सदस्य और मेहमान हाथों से बलून को संभालते और आगे की ओर धकेलते दिख रहे हैं। जैसे ही यह विशालकाय बलून समारोह स्थल में दाखिल होता है, वहां मौजूद बाराती और मेहमान इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं। वीडियो में आसपास खड़े लोग अपनी आंखें फाड़कर इस दृश्य को निहारते और अपने स्मार्टफोन में कैद करते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो...

नजारा देख चौंके लोग

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे तो ये नेक्स्ट लेवल की शादी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को byomkesbakshy नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई अब बस यही देखना बाकी रह गया था। रील्स के चक्कर में कल को लोग रॉकेट या क्रेन से लटककर एंट्री करेंगे क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री देख ये शादी कम और कोई साइंस एक्सपेरिमेंट ज्यादा लग रहा है। अंदर ऑक्सीजन कैसे पहुंच रही होगी? जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि अरे भाई, गलती से भी किसी बच्चे ने पिन या नुकीली चीज चुभा दी, तो सारा जश्न और स्वैग हवा में उड़ जाएगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article