वायरल न्यूज़

75 के दूल्हे राजा और 63 की दुल्हनिया, वृद्धाश्रम में सजी ऐसी अनूठी बारात देखते रह गए लोग, देखें VIDEO

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के एक वृद्धाश्रम से सामने आई 75 वर्षीय कन्हैया और 63 वर्षीय सबीना की शादी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जीवन के इस दौर में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया।

Image

वृद्धाश्रम में अनोखी शादी

Viral Video: जीवन में ऐसे कई पल आते हैं जो हमें याद दिलाते हैं कि खुशियों और नए रिश्तों की कोई तय समयसीमा नहीं होती। हिमाचल प्रदेश के एक वृद्धाश्रम से सामने आई 75 वर्षीय कन्हैया और 63 वर्षीय सबीना की शादी भी ऐसी ही एक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उम्र के इस पड़ाव पर दोनों के एक साथ जीवन की नई पारी शुरू करने के फैसले ने लोगों को सोचने और मुस्कुराने का मौका दिया है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे इस वीडियो में कन्हैया और सबीना शादी के पारंपरिक रंगों और सजावट के बीच नजर आते हैं। दूल्हे के रूप में कन्हैया ने पारंपरिक पगड़ी और शेरवानी पहनी है। वहीं, सबीना लाल शादी के जोड़े और आभूषणों में दिखाई देती हैं। दोनों के गले में गेंदे के फूलों की मालाओं के साथ नोटों की मालाएं भी देखी जा सकती हैं, जो इस समारोह के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाती हैं। जबकि, पीछे लगे बैनर पर 'Welcome to Our Wedding Celebration 25.11.2026 Sabina & Kanhaiya' लिखा नजर आता है। वीडियो के एक हिस्से में सबीना दोनों हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन और आभार व्यक्त करती हुई दिखती हैं, जो इस पूरे दृश्य को और अधिक आत्मीय बनाता है। आमतौर पर वृद्धाश्रमों को लेकर समाज में एक गंभीर या भावुक धारणा बनी रहती है, लेकिन इस शादी ने उस माहौल में एक नई ऊर्जा और गर्मजोशी भर दी। 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना का साथ यह संदेश देता है कि जीवन के उत्तरार्ध में भी companionship, सम्मान और साथ मिलकर आगे बढ़ने की इच्छा कितनी अहम हो सकती है। देखें वीडियो...

वृद्धाश्रम में अनोखी शादी

इस अनूठी शादी की एक और खास बात यह रही कि इसमें किरण भड़ाना भी बाराती के रूप में शामिल हुईं। उनके शामिल होने से इस आयोजन को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ी तथा यह कहानी सोशल मीडिया और डिजिटल मंचों पर तेजी से चर्चा में आ गई। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं, तब 75 और 63 वर्ष की उम्र में लिया गया यह फैसला एक अलग ही सकारात्मकता लेकर आता है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस नए कपल को बधाई दे रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article