बिहार और दिल्ली सरकार के बीच 18 अंतरराज्यीय मार्गों पर स्टेज कैरिज बसें चलाने के लिए पारस्परिक परिवहन समझौता किया जा रहा है, जिससे दिल्ली और बिहार के विभिन्न शहरों के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस समझौते से दिल्ली और बिहार के बीच पूरे साल नियमित बस सेवाएं चलाने का रास्ता साफ होगा।
दिल्ली में रह रहे बिहार और पूर्वांचल के करीब 15 से 20 लाख लोगों को फायदा होगा।इस समझौते सेत्योहारों और छुट्टियों के दौरान बसों में होने वाली भारी भीड़ से राहत मिलेगी।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: चलती बस बनी आग का गोला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देखें शॉकिंग VIDEO
बिहार के अररिया, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना और पूर्णिया समेत कई शहरों को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। बसों के समय और संचालन का कार्यक्रम दोनों राज्य सरकारें आपसी सहमति से तय करेंगी।साल 2026 में दीपावली और छठ के दौरान दिल्ली-बिहार के बीच करीब 76 बसें चलाई गई।
दिल्ली और बिहार, दोनों राज्यों को 12-12 बस परमिट मिलेंगे
समझौते के तहत हर मार्ग पर दिल्ली और बिहार, दोनों राज्यों को 12-12 बस परमिट मिलेंगे।बसों के समय और संचालन का कार्यक्रम दोनों राज्य सरकारें आपसी सहमति से तय करेंगी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब पूरे साल बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 75 नॉन-एसी और 74 एसी बसों की व्यवस्था की
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 75 नॉन-एसी और 74 एसी बसों की व्यवस्था की है।इसके अलावा PPP मॉडल के तहत 150 बसें भी चलाई जाएंगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल से दिल्ली में रह रहे बिहार और पूर्वांचल के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन और दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
