सोशल मीडिया पर कई बार हमें प्रकृति के वे नजारे दिखते हैं, जिन्हें देखना बहुत ही दुर्लभ होता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। इस वीडियो (Video) में एक सेकेंड के लिए आपको सब नॉर्मल लगेगा लेकिन जैसे ही कैमरे का फोकस एक जगह पर टिकता है, वैसे ही यह नजारा बेहद ही खास बन जाता है।
कैमरे में कैद हुआ स्नो लेपर्ड
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक वाहन से गुजर रहा एक व्यक्ति अपने कैमरे में पहाड़ों का नजारा कैद कर रहा है। तभी उसके कैमरे का फोकस पहाड़ियों में छिपे हिम तेंदुए (Snow Leopard) पर टिक जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह स्नो लेपर्ड शांत तरीके से बैठा हुआ है और अपने आसपास के पत्थरों और बर्फ में ऐसे घुल गया है कि सरसरी निगाहों से उसे देखना नामुमकिन है। उसे देखने के लिए आपको अपनी नजरें और तीखी करनी पड़ेंगी। यहां भी कैमरे के फोकस के बाद ही वह तेंदुआ नजर आता है। वरना वह पहाड़ों में ऐसे घुल-मिल गया है कि उसे कोई जल्दी देख ही नहीं सकता। फिलहाल इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mehta_a नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 6 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 70 लाख लोगों ने लाइक किया है।
क्यों कहा जाता है इसे पहाड़ों का भूत?
बता दें कि हिम तेंदुआ यानी स्नो लेपर्ड हिमालय की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों में रहने वाला एक बहुत ही दुर्लभ और खास जानवर है। इसे “पहाड़ों का भूत” भी कहा जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसे देख पाना बहुत मुश्किल होता है। यह बहुत कम दिखाई देता है और इसकी चाल बेहद ही शांत होती है साथ ही यह अपने आसपास के माहौल में आसानी से छिप जाता है।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
