वायरल न्यूज़

पहली बार देखा ऐसा वरमाला, शादी का यह Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी

शादी के दौरान एक वरमाला ऐसा भी देखने को मिला, जिसे देखकर लोगों की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही। फिलहाल, यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

वरमाला रस्म को बना दिया अखाड़ा (X/@gharkekalesh)

शादियों का सीजन चल रहा है और इस वक्त सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो (Video) सामने आ रहे हैं। आपकी फीड पर भी शादी का कोई ना कोई वीडियो जरूर आया होगा। जहां कुछ वीडियो लोगों को इमोशनल कर जाते हैं तो कुछ उन्हें हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक शादी में ऐसा वरमाला देखने को मिला, जिसे शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा।

शादी का वरमाला रस्म

शादी के दौरान वरमाला एक जरूरी रस्म है, जिसे हर कोई निभाता है। इस रस्म में एक चीज पर आपने जरूर गौर किया होगा। आमतौर पर यह नजारा लगभग हर एक शादी में देखने को मिलता है। जहां दूल्हा-दुल्हन जब एक दूसरे के गले में माला डालते हैं तो उनके साथ खड़े उनके सगे-संबंधी उन्हें अपनी गोद में लेकर खड़े हो जाते हैं, ताकि दुल्हन को दूल्हे के गले में वरमाला डालने में मशक्कत करनी पड़े। कुछ ऐसा ही काम दुल्हन पक्ष वाले भी करते हैं। वे भी दुल्हन को अपनी गोद में उठा लेते हैं ताकि दूल्हा उसके गले में वरमाला डालने के लिए तरस जाए।

वीडियो देखने वालों की नहीं थम रही हंसी

कुछ इसी रस्म को निभाते हुए दूल्हा और दुल्हन पक्ष का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान वरमाला की रस्म अदा की जा रही है। दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने वाले हैं, लेकिन दोनों पक्ष के रहते इसमें मशक्कत ना करनी पड़े ऐसा हो ही नहीं सकता। इसी होड़ में दोनों तरफ से दूल्हा और दुल्हन को इतना ऊपर उठा दिया जाता है कि दोनों को एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें:

एक 19 तो दूसरा 20

आप देख सकते हैं कि इस मामले में कोई भी पक्ष किसी से कम नहीं है। एक 19 है तो दूसरा 20 है। इसी होड़ में दूल्हा-दुल्हन को ऊपर उठाने के चक्कर में दोनों पक्ष के लोग मानव पिरामिड बना लेते हैं। जिसे देख ऐसा लग रहा है जैसे यह शादी कम और दही-हांडी का त्योहार ज्यादा लग रहा है। पूरी कोशिश के बाद जैसे-तैसे वे दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के गले में वरमाला डाल पाते हैं। इस होड़ में दोनों पक्षों को देख ऐसा लग रहा है जैसे उनके बीच कोई रिश्ता नहीं जुड़ रहा बल्कि महासंग्राम चल रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में महाभारत का टाइटल सॉन्ग महासंग्राम बज रहा है।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर खूब लिए चटकारे

इस मजेदार वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और 1100 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, "यह शादी कम, दही-हांडी का प्रोग्राम ज्यादा लग रहा है।" एक अन्य यूजर ने वीडियो पर चटकारे लेते हुए लिखा, "अजब दुनिया हो गई भाईसाहब, और क्या-क्या देखने को मिलेगा 35 साल में, पता नहीं लेकिन मजा आ गया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article