वायरल न्यूज़

Video: नीम की पत्तियों का पराठा! अजीब फूड एक्सपेरिमेंट देख लोग रह गए हैरान

एक स्ट्रीट फूड विक्रेता ने आलू या पनीर की जगह नीम की पत्तियों से पराठा बनाकर सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस अनोखे फूड एक्सपेरिमेंट को देखकर लोग हैरान हैं।

Image

नीम पराठा बनाते हुए शख्स (Instagram/@indorifoodist)

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग खाने-पीने की चीजों के साथ ऐसे-ऐसे प्रयोग कर रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी गोलगप्पे में आइसक्रीम, कभी चॉकलेट समोसा, तो कभी मैगी से बनी मिठाई। अब इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है और वो है नीम की पत्तियों का पराठा। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक स्ट्रीट फूड विक्रेता आलू, पनीर या गोभी की जगह नीम की पत्तियों से भरा पराठा बनाता नजर आ रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लाखों लोग अब तक इसे देख चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कैसे बनता है नीम का पराठा?

वीडियो (Video) में दिखाया गया है कि दुकानदार सबसे पहले नीम के पेड़ से ताजी पत्तियां तोड़ता है। इसके बाद वह पत्तियों को अच्छी तरह साफ करके बारीक काटता है। फिर इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक और कई तरह के मसाले मिलाता है। फिर वह इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्टफिंग तैयार करता है। इसके बाद आटे की लोई में इस स्टफिंग को भरकर पराठा बेल देता है। इसके बाद वह तवे पर उसे सेंकते हुए दिखता है। तैयार होने के बाद यह पराठा देखने में बिल्कुल सामान्य स्टफ्ड पराठे जैसा लगता है।

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indorifoodist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, "अब बस नीम का हलवा और नीम की बिरयानी आना बाकी है।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "इस पराठे के साथ मिठाई नहीं, गुड़ जरूर देना पड़ेगा।" कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि आखिर इतना कड़वा पराठा कोई खाएगा कैसे?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article