वायरल न्यूज़

'सांझ ढले गगन तले..' सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी आवाज से जीता सबका दिल, गाया ऐसा गाना कि सुनते ही ठहर गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 3, 2023, 10:56 AM IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड गाना गाते हुए नजर आ रहा है। उसकी आवाज इतनी प्यारी है कि लोग सुनने के लिए वही ठहर जा रहे हैं। ऐसे में ये खूबसूरत सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

Image

गाना गाते हुए सिक्योरिटी गार्ड का वायरल वीडियो (Image Credit : @Konjunktiv_II/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के सिक्योरिटी गार्ड ने गाया गाना
  • 'सांझ ढले गगन तले..' गाने पर बांधा समा
  • आवाज ऐसी कि सुनते ही ठहर गए लोग

Mumbai Security Gaurd Singing: इंटरनेट पर कब, क्या और कौन वायरल हो जाए, ये कोई नहीं जानता। ऐसे में मुंबई स्थित IMC के बिल्डिंग से एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी आवाज के जलवे दिखाता नजर आ रहा है। आवाज भी ऐसी कि सुनने के बाद कोई ठहर जाए। इतना ही नहीं, इस गाने को सुनने के बाद आप इसके ओरिजिनल वर्जन तक को भूल जाएंगे और इस गाने में खुद को खो देंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में यह सिक्योरिटी गार्ड 'सांझ ढले गगन तले..' गाना गाते हुए नजर आ रहा है, जिसने अपनी आवाज से वहां गुजरने वाले सभी लोगों को इतना प्रभावित किया कि लोग वही ठहर गए। ये वीडियो 55 सेकंड का है, जिसे आवाज सुनने के बाद आप इसे पूरा देखे बिना रह नहीं पाएंगे। इतना ही नहीं, ये वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है और सिक्योरिटी गार्ड की जमकर वाहवाही भी की जा रही है।

'सांझ ढले गगन तले..' गाना गाते हुए सिक्योरिटी गार्ड का वायरल वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा कि काफी बेहतरीन सिंगिंग है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे ही हिडन टैलेंट कहते हैं। इस वीडियो को अब तक इंटरनेट पर काफी शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Konjunktiv_II' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article